
गाजा में मिले 4 इजरायली बंधकों के शव, G7 ने सीजफायर के लिए हमास पर बनाया दबाव
AajTak
गाजा में पिछले आठ महीने से जारी जंग को रोकने के लिए दुनिया कई देश लगातार पहल कर रहे हैं. सीजफायर के प्रस्ताव को कभी हमास ठुकरा देता है, तो कभी इजरायल. लेकिन इस बार अमेरिका के पहल पर इजरायल की ओर से दिए गए युद्ध विराम के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए हमास पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है.
गाजा में पिछले आठ महीने से जारी जंग को रोकने के लिए दुनिया कई देश लगातार पहल कर रहे हैं. सीजफायर के प्रस्ताव को कभी हमास ठुकरा देता है, तो कभी इजरायल. लेकिन इस बार अमेरिका के पहल पर इजरायल की ओर से दिए गए युद्ध विराम के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए हमास पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. जी7 देशों के नेताओं ने हमास से कहा है कि वो इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए तुरंत जंग को रोक दे.
जी7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल है. उनकी तरफ से एक संयुक्त बयान में कहा गया है, "हम ग्रुप ऑफ सेवन के नेता, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा तैयार कराए गए प्रस्ताव का पूरी तरह से समर्थन करते हैं. इससे गाजा में तत्काल युद्ध विराम होगा और सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो पाएगा. गाजा में मानवीय सहायता में भी निरंतर वृद्धि होगी.''
उधर, इजरायली सेना ने गाजा में चार बंधकों के शव मिलने का दावा किया है. 7 अक्टूबर को हमास ने इन सभी का अपहरण कर लिया था. उनकी कैद में इजरायली बंधकों की मौत हो गई. चारों की पहचान चैम पेरी (80), योराम मेट्ज़गर (80), अमीरम कूपर (84) और नादव पॉपलवेल (51) के रूप में हुई है. आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर 250 बंधकों में से 120 अभी गाजा में ही हैं.
अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों की तमाम कोशिशों के बावजूद इजरायल हमास पर हमले बंद नहीं कर रहा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उनकी सेना हमास को खत्म किए बिना गाजा से वापस लौटने वाली नहीं है. उनका ये भी कहना है कि हमास से इजरायली बंधकों को वापस लाने की मुहिम पहले की तरह ही जारी रहेगी. इजरायल अपने लक्ष्य से पीछे हटने वाला नहीं है. वो जंग को जारी रखेगा.
एक तरफ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर इस्लामिक देश गाजा में बेकसूर फिलिस्तीनियों को मारने का आरोप लगाते रहे हैं, तो दूसरी तरफ अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने भी नेतन्याहू पर निर्दोष फिलिस्तीनियों की हत्या का आरोप लगाया है. अमेरिका के सीनियर डेमोक्रेटिक नेता ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताते हुए कहा कि निर्दोष फिलिस्तीनियों को मारने वाले को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए नहीं बुलाना चाहिए.
अमेरिकी सीनेटर ने नेतन्याहू को बताया युद्ध अपराधी

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









