
गाजा में भारतीय मूल के 20 वर्षीय इजरायली सैनिक की मौत, हमास के खिलाफ लड़ रहा था युद्ध
AajTak
Israel Hamas War: इजरायल के डिमोना शहर के मेयर बेनी बिट्टन ने बुधवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'गाजा में लड़ाई के दौरान मारे गए इजरायली लड़ाकों में 20 वर्षीय भारतीय मूल का इजरायल सैनिक भी शामिल है.'
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच गाजा में भारतीय मूल का एक 20 वर्षीय इजरायली सैनिक भी मारा गया है. भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने बुधवार को यह जानकारी दी. 20 वर्षीय की सैनिक की पहचान स्टाफ सर्जेंट हलेल सोलोमन के रूप में हुई है जो दक्षिण इजराइल के डिमोना शहर से ताल्लुक रखते थे.
मेयर बेनी बिटन ने बुधवार को फेसबुक पर लिखा, 'हम अत्यंत दु:ख के साथ बता रहे हैं कि गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन मौत हो गई है.'
डिमोना शहर के मेयर का पोस्ट
बिट्टन ने लिखा, "हम माता-पिता रोनित और मोर्दचाई, और बहनों: यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दुःख में शामिल हैं. हेलेल सेवा की इच्छा से गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हुए थे. हलेल एक समर्पित शख्स थे. पूरा डिमोना शहर उनके निधन पर शोक में डूबा है.' डिमोना इजरायल के दक्षिण में एक शहर है जो इजरायल के परमाणु रिएक्टर के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे "मिनी इंडिया" भी कहते हैं, क्योंकि इस टाउनशिप में भारत से आए यहूदियों की बड़ी संख्या है.
भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पीटीआई को बताया कि वह 'सुखद व्यवहार वाला एक युवा व्यक्ति था और उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल था.' उन्होंने सोलोमन के निधन और इजरायल के अस्तित्व के लिए युद्ध लड़ रहे दूसरे सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया. गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम के कम 11 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है.
नेतन्याहू ने कहा जारी रहेगी जंग

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











