
गाजा में जान गंवाने वाले भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताया दुख, कहा- शव लाने के प्रयास जारी
AajTak
विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन और तेल अवीव और रामल्ला में उनका मिशन कर्नल वैभव अनिल काले के शव को भारत वापस लाने में सभी सहायता प्रदान कर रहा है.
गाजा में चल रहे इजरायल-हमास जंग के दौरान भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी अनिल काले की मौत पर भारत ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इस मामले में भारत की ओऱ से कहा गया है कि इस घटना की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.
बता दें कि कर्नल वैभव अनिल काले (सेवानिवृत्त) गाजा में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रहे थे, सोमवार (13 मई) को राफा में जिस गाड़ी से यात्रा कर रहे थे, उस पर हमला हो गया था, इस अटैक में उनकी मौत हो गई थी.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन और तेल अवीव और रामल्ला में उनका मिशन कर्नल वैभव अनिल काले के शव को भारत वापस लाने में सभी सहायता प्रदान कर रहा है.
कर्नल वैभव अनिल काले (46) 2022 में भारतीय सेना से समय से पहले सेवानिवृत्त हुए थे. दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा विभाग में एक सुरक्षा समन्वय अधिकारी (Security Coordination Officer) के रूप में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए थे.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि 13 मई को गाजा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग में सुरक्षा समन्वय अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले (सेवानिवृत्त) की मौत से हमें गहरा दुख हुआ है. हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में हमारा स्थायी दूतावास और तेल अवीव और रामल्ला में हमारा दूतावास उनके शव को भारत वापस लाने में सभी सहायता प्रदान कर रहे हैं. ये प्रयास जारी रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं.
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने भी अनिल काले की हत्या पर शोक व्यक्त किया. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हम भारत की सरकार और लोगों के प्रति खेद और संवेदना व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने जो योगदान दिया है हम उसकी सराहना करते हैं. हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने घातक हमले की जांच के लिए एक टीम स्थापना की है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










