
गाजा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, IDF के हमले में 70 फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई मौतों के साथ शुक्रवार से अब तक मरने वालों की संख्या 70 हो गई है. एक स्थानीय ने बताया कि रात को करीब दो बजे एक बड़े विस्फोट की आवाज से हमारी नींद खुल गई. उन्होंने बताया कि हमने बाहर देखा तो एक घर पर हमला हुआ था, जिसमें 14 से 15 लोग रहते थे.
फिलिस्तीनी चिकित्सकों ने शनिवार को बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य हमलों में पिछले एक दिन कम से कम 70 लोग मारे गए हैं. चिकित्सकों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि मरने वालों में से कम-से-कम 17 लोग गाजा शहर में दो घरों पर हुए हवाई हमलों में मारे गए हैं, जिनमें से एक घर पूरी तरह से तबाही हो गया है.
एक स्थानीय ने बताया कि रात को करीब दो बजे एक बड़े विस्फोट की आवाज से हमारी नींद खुल गई. उन्होंने बताया कि हमने बाहर देखा तो एक घर पर हमला हुआ था, जिसमें 14 से 15 लोग रहते थे.
फिलिस्तीनी नागरिक आपातकालीन सेवा ने बताया कि शनिवार को गाजा शहर में एक घर पर हुए एक अन्य हमले में पांच लोगों की मौत हो गई. और कम से कम 10 अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
चिकित्सकों ने बताया कि उत्तर में जबालिया और मध्य शहर डेर अल-बलाह के निकट इजरायली हमलों में कम से कम छह अन्य फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है.
24 घंटे में मारे गए 70 लोग
वहीं, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई मौतों के साथ शुक्रवार से अब तक मरने वालों की संख्या 70 हो गई है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









