
गाजा में इजरायली सेना ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार
AajTak
गाजा में पिछले 11 महीने से हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है. इजरायली सेना लगातार भीषण हमले कर रही है, जिसमें हर रोज बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि युद्ध में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच चुकी है.
गाजा में पिछले 11 महीने से हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है. इजरायली सेना लगातार भीषण हमले कर रही है, जिसमें हर रोज बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि युद्ध में मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच चुकी है. करीब 40,265 हजार लोग अबतक मारे जा चुके हैं. शुक्रवार को हुआ ताजा हमले में 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा है.
इजरायली सेना ने गाजा के खान यूनिस और दीर अल-बलाह में जबरदस्त हवाई हमला किया. इन ड्रोन हमलों के बाद का वहां भयानक मंजर देखने को मिला है. आईडीएफ ने गुरुवार को भी एक स्कूल और रिहायशी इमारत को अपना निशाना बनाया. इसमें 3 लोगों को मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए. इस हमले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें इजरायली सेना की मिसाइल स्कूल और घर पर गिरती हुई नजर आ रही है.
इस हमले में एक बड़ी इमारत जमींदोज हो जाती है औऱ एक धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आता है. इसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच जाती है. लोग घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुट जाते हैं. वहीं दूसरी ओर खान यूनिस पर किए गए इजरायली ड्रोन हमलों में करीब 9 लोगों की मौत हो गई है. दीर अल-बलाह में भी 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इजरायली सेना ने हमास के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.
इसके साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी में एक सैन्य अभियान के तहत रफाह में भी करीब 150 से ज्यादा आतंकी सुरंगों को तबाह करने का दावा किया है. वायु सेना बेस की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम नेतन्याहू ने रक्षात्मक और आक्रामक दोनों ही तरीके से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इजरायली सेना को तैयार बताया है. उन्होंने कहा, ''हम किसी भी परिदृश्य के लिए तैयार हैं''
युद्धविराम पर चल रही बातचीत के बीच इजरायल की ओर से किए जा रहे इन ताबड़तोड़ हमलों ने गाजा के बसे बसाए शहर को खंडहर में तब्दील कर दिया है. गाजा के 2.3 मिलियन निवासियों में से ज्यादातर लोगों को अपना घर छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया है. पिछले साल अक्टूबर में शुरु हुए इस युद्ध में 40 हजार फिलिस्तीनी और 1200 इजरायली लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस जंग ने इजरायल की अर्थव्यवस्था को जर्जर कर दिया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






