
गाजा में इजरायली एयर स्ट्राइक में बहुमंजिला इमारत जमींदोज, 34 फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
गाजा के बेत लाहिया में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर जबरदस्त हवाई हमला हुआ. इजरायल के इस हमले में कम से कम 34 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारे गए लोगों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
इजरायल ने एक बार फिर फिलिस्तीनियों पर कहर ढा दिया है. इजरायली सेना ने बेत लाहिया में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत पर हवाई हमला किया. इस हमले में कम से कम 34 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मारे गए लोगों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इजरायली हमले के बाद आवासीय ब्लॉक पूरी तरह से जमींदोज हो गया, जिसके मलबे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशांका है. इजरायल के इस हमले के बाद बड़ी तादाद में लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर हमले से जान बचाने के लिए शरणार्थी कैंपों में जाते देखे गए.
एक स्थानीय निवासी दलाल अल-बकरी ने कहा, "आज रात हम बिल्कुल भी नहीं सोए. उन्होंने हमारे आस-पास के सभी घरों को नष्ट कर दिया. बहुत से लोग मारे गए हैं. हमें यकीन ही नहीं हुआ जब सुबह हुई. उन्होंने पर्चे फेंककर कहा कि सलाह अल-दीन स्ट्रीट सुरक्षित है. हम बाहर आ गए और भगवान का शुक्र है.''
वहीं इस हमले को लेकर इजरायली सेना ने बयान जारी किया है. उनकी तरफ से बताया गया कि बेत लाहिया में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके साथ ही इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि ये हमला बेत लाहिया में हमास के लड़ाकों के जुटने की खबर के बाद किया गया.
फिलिस्तीनी प्रशासन का दावा है कि इजरायल ने जहां हमला किया वहां एक भी हमास का लड़ाका नहीं था. बल्कि सभी आम लोग थे, जोकि इजरायल के हाथों मारे गए. बता दें कि पिछले साल अक्टूबर से ही इजरायल गाजा पर बमबारी कर रहा है. करीब 44 हजार फिलिस्तीनियों की अबतक जान ले चुका है.
बताते चलें कि पिछले हफ्ते इजरायल ने मध्य गाजा के अल-अक्सा अस्पताल पर बमबारी की थी. इस हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए, जबकि एक स्थानीय पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया. गाजा के दीर अल बलाह में मौजूद अल-अक्सा अस्पताल के बाहर हुए हमले के बाद लोग दहशत में देखे गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










