
गाजा के रफाह में बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, दहशत में जी रहे 15 लाख फिलिस्तीनी
AajTak
Israel-Hamas War: गाजा के रफाह में इजरायल सैन्य कार्रवाई की तैयारी में हैं. ऐसे में रफाह में शरण लिए हुए लोगों में दशहत का माहौल है. फिलिस्तीनियों का दावा है कि इजरायल रफाह में शरण लिए हुए लोगों को मिस्र में धकेलना चाहता है. ताकि वो यरूशलम और वेस्ट बैंक की तरह गाजा पर कब्जा कर सके.
गाजा में हमास और इजरायल के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इजरायल गाजा के रफाह में बड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में हैं. ऐसे में वहां शरण लिए हुए लोगों में दशहत का माहौल है. यहां करीब 15 लाख फिलिस्तीनी लोगों ने शरण ले रखी है. ये वो लोग हैं जिनका सबकुछ इजरायली हमले में तबाह हो चुका है और जान बचाने के लिए यहां रह रहे हैं. मिस्र से सटा हुआ ये इलाका अभी तक सुरक्षित है और इजरायल ने यहां बमबारी नहीं की है, लेकिन अब यहां भी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.
इजरायल का दावा है कि यहां हमास के लड़ाके छिपे हुए हैं, जबकि यहां रह रहे लोगों का कहना है कि इजरायल फिलिस्तीनियों को मिस्र में धकेलना चाहता है, ताकि वो यरूशलम और वेस्ट बैंक की तरह गाजा पर भी पूरी तरह से कब्जा कर ले. यहां रह रहे लोगों ने कहा कि वो गाजा में मरना पसंद करेंगे लेकिन मिस्र नहीं जाएंगे. गाजा निवासी डॉ. नाहिद अबू असी ने कहा, ''यहां नेतन्याहू और उनकी सरकार राफा पर आक्रमण करने की धमकी दे रही है. हम कहां चले जाएं? यदि वे हम पर मिस्र में धकेलने की कोशिश करेंगे तो भी हम वहां नहीं जाएंगे. हम गाजा लौट आएंगे. गाजा हमारी जमीन है. हम यहीं रहकर मरना पसंद करेंगे, लेकिन मिस्र या किसी अन्य स्थान पर पलायन नहीं करेंगे.''
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस का कहना है कि गाजा की आबादी 24 लाख है. पूरी आबादी के आधे से ज्यादा लोगों ने रफाह में शरण ले रखी है. ऐसे में यहां इजरायल सैन्य कार्रवाई करता है तो बड़ी तादाद में लोगों की जान जा सकती है. अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के ज्यादतर देशों ने इजरायल से संयम बरतने की अपील की है, लेकिन इजरायल रफाह में सैन्य अभियान चलाने पर अड़ा हुआ है. उसका दावा है कि फिलिस्तीनी लोगों की आड़ में बड़ी संख्या में हमास के लड़ाके वहां पर छिपे हुए हैं. यही वजह है कि इजरायली सेना वहां हमला करके आतंकवादियों को ठिकाने लगाना चाहती है. हमास और इजरायल के बीच चल रही इस जंग में अब तक 28 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है.
बताते चलें कि हमास और इजरायल युद्ध के चार महीने पूरे हो चुके हैं. लेकिन जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायली सेना ने अपने हमले तेज कर दिए हैं. बीते दिनों इजरायली सेना ने रफा के खिरबत अल-अदस में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया. इसमें 5 फिलिस्तीनी पुलिसकर्मी मारे गए. इजरायली सेना ने ड्रोन से इन पर उस वक्त हमले को अंजाम दिया जब ये पुलिसकर्मी खिरबत में गश्त कर रहे थे. इस तरह इजरायील सेना ने एक रिहायशी इमारत को भी निशाना बनाया.
यह भी पढ़ें: हमास के 24 में से 17 बटालियन तबाह, टेररिस्ट कैंप पर कब्जा, नेतन्याहू बोले- आतंकियों को उखाड़ फेकेंगे

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









