
गांजे के नशे में 8 लोगों को मारी थी टक्कर, महिला की हुई थी मौत... वडोदरा हादसे में FSL रिपोर्ट से खुलासा
AajTak
वडोदरा में होली की रात एक भीषण सड़क हादसे में नया खुलासा हुआ है. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आठ लोगों को टक्कर मारने वाला आरोपी रक्षित चौरसिया गांजे के नशे में था. एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रक्षित और उसके दो दोस्तों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे.
होली की रात गुजरात के वडोदरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस हादसे में आठ लोगों को टक्कर मारने वाला आरोपी रक्षित चौरसिया गांजे के नशे में था. एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि रक्षित और उसके दो साथी प्रांशु चौहान और सुरेश भरवाड़ ने गांजे का सेवन किया था. अब पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना वडोदरा के कारेलीबाग इलाके में हुई थी. यहां 13 मार्च की रात रक्षित चौरसिया नाम के युवक ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए आठ लोगों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग घायल हो गए थे. हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने रक्षित और उसके साथ कार में मौजूद प्रांशु चौहान और सुरेश भरवाड़ को हिरासत में लेकर उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेजे थे.
यह भी पढ़ें: मथुरा: तेज रफ्तार Thar ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर लगा जाम
एफएसएल से आई रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि तीनों ने गांजा पी रखा था. इसी आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 ए के तहत तीनों को आरोपी बनाया है. पुलिस उपायुक्त पन्ना मोमाया ने बताया कि आरोपी प्रांशु चौहान को हिरासत में लिया जा चुका है और उससे पूछताछ जारी है, जबकि सुरेश भरवाड़ अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इस घटना ने कई परिवारों को प्रभावित किया है. पुलिस अब इस केस कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










