
गांगुली बोले- मोटेरा डे-नाइट टेस्ट के सारे टिकट बिके, IPL में दर्शकों पर फैसला जल्दी ही
AajTak
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट के सारे टिकट बिक चुके हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में दर्शकों के प्रवेश पर फैसला जल्दी ही लिया जाएगा.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट के सारे टिकट बिक चुके हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दर्शकों के प्रवेश पर फैसला जल्दी ही लिया जाएगा. Grand ✅ Superbly equipped ✅ Welcome to the Motera - the biggest cricket stadium in the world. 👏👏 @GCAMotera | #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/KoNodrgcMf भारत और इंग्लैंड के बीच गुलाबी गेंद से टेस्ट दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा पर 24 फरवरी से खेला जाएगा. स्टेडियम की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










