
गला रेता, हाथ-पैर की दो-दो उंगलियां काटीं... बिहार के नालंदा में 6 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल
AajTak
बिहार के नालंदा में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक 6 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है. गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद बच्चे की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया है. इतना ही नहीं उसके हाथ और पैर की 2-2 उंगलियां भी काटी गई हैं.
बिहार के नालंदा में 6 साल के मासूम का बेरहमी से कत्ल का केस सामने आया है. बच्चे को बर्बरता के साथ मौत के घाट उतारा गाय है. गला दबाने के बाद उसकी गर्दन रेती गई. हाथ और पैर की दो-दो उंगलियां भी काट दी गई हैं. पुलिस ने मोबाइल टावर के पास धान के ढेर से मासूम की लाश बरामद की है. मामला नालंदा के नूरसराय के डोईया गांव का बताया जा रहा है.
मृतक दीपांशु पासवान (6) के पिता सोनू पासवान ने बताया कि रविवार दोपहर दीपांशु घर से खेलने के लिए निकला था. शाम के समय जब ठंड बढ़ी तो दीपांशु की मां स्वेटर लेकर उसे पहनाने के लिए ढूंढने लगी. जब काफी देर तक ढूंढने के बाद भी दीपांशु का कुछ पता नहीं चला तो वह देर रात तक थक हारकर वापस घर चली आई.
पुआल के ढेर में ढंका मिला शव
परिजनों को आशंका थी कि कहीं उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है. हालांकि, इसके साथ ही दीपांशु को ढूंढने का क्रम भी जारी था. इस बीच अगले दिन (सोमवार) की शाम बच्चे का शव गांव से ही कुछ दूरी पर टावर के पास पुआल के ढेर में ढंका मिला. घटनास्थल के पास ही गांव के दूसरे बच्चे खेल रहे थे.
पिता ने विवाद से किया इनकार
दीपांशु की लाश मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पूछताछ में मासूम दीपांशु के पिता ने गांव में किसी प्रकार के कोई विवाद से इनकार किया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी भारत सोनी, एसडीपीओ संजय कुमार जायसवाल दल बल के साथ पहुंच गए.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










