
गलवान हीरो की पत्नी बनी आर्मी ऑफिसर, पूर्वी लद्दाख में मिली पहली तैनाती
AajTak
29 साल की रेखा सिंह ने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में अपना प्रशिक्षण पूरा किया, उसके बाद उन्हें आर्मी ऑर्डिनंस कॉर्प्स में तैनात किया गया है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में एक फ्रंटलाइन यूनिट में तैनात किया गया है.
गलवान घाटी में जून 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में लांस नायक दीपक सिंह शहीद हो गए थे. अब दीपक की पत्नी रेखा सिंह अधूरे सपनों को पूरा करेंगी. लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को शनिवार को सेना में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और उन्हें पूर्वी लद्दाख में फ्रंट लाइन यूनिट में तैनाती मिली है.
रेखा सिंह के पति दीपक सिंह आर्मी मेडिकल कोर में तैनात थे और बाद में उन्हें बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन से अटैच कर दिया गया था. गलवान घाटी में संघर्ष के दौरान घायल सैनिकों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में दीपक सिंह ने अदम्य साहस दिखाया था, जिसके लिए लांस नायक दीपक सिंह को मरणोपरांत 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
गलवान संघर्ष में 20 जवान हो गए थे शहीद
वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा युद्ध वीरता पुरस्कार है. बता दें कि 15 जून, 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुए जबरदस्त संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. यह एक ऐसी घटना थी, जो दशकों बाद दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष के तौर पर मानी गई.
गलवान झड़प के बाद पहली बार राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री से की बातचीत
प्रतिकूल परिस्थितियों में निभाई ड्यूटी

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







