
'गलत और भ्रामक...', ट्रंप के सलाहकार नवारो की 'ब्राह्मण' वाली टिप्पणी पर भारत का पलटवार
AajTak
विदेश मंत्रालय ने व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो के भारत विरोधी बयानों को गलत और भ्रामक बताते हुए खारिज किया. नवारो ने ट्रंप के 50% टैरिफ का बचाव करते हुए 'ब्राह्मणों' पर मुनाफाखोरी और भारत पर रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध बढ़ाने का आरोप लगाया था. मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध लोकतांत्रिक मूल्यों और साझा हितों पर आधारित मज़बूत रणनीतिक साझेदारी हैं.
विदेश मंत्रालय (MEA) ने व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के हालिया बयानों को गलत और भ्रामक बताते हुए कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पीटर नवारो द्वारा दिए गए गलत और भ्रामक बयान देखे हैं और हम उन्हें खारिज करते हैं.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ का बचाव करते हुए पीटर नवारो ने विवादित आरोप लगाया था कि 'ब्राह्मण' भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं. इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्ते सरकार के लिए बेहद अहम हैं.
रणधीर जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम हैं. यह व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मज़बूत जन-जन रिश्तों पर आधारित है. उन्होंने कहा कि चुनौतियों और बदलावों के बावजूद यह साझेदारी मज़बूत रही है और दोनों देश ठोस द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर यह रिश्ता आगे बढ़ता रहेगा. उन्होंने अलास्का में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास और हाल ही में हुई 2+2 अंतर-सत्रीय बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि ये पहल दोनों देशों की मज़बूत साझेदारी का प्रमाण हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, साथ ही उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत अमेरिका के साथ साझेदारी को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.क्या कहा था पीटर नवारो ने?
बता दे कि पीटर नवारो ने भारत की रूस से तेल खरीद को लेकर कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिल रहा है. उनका आरोप है कि भारत रूसी तेल को यूरोप, अफ्रीका और एशिया में ऊंचे दामों पर बेचकर बड़ा मुनाफ़ा कमा रहा है. इतना ही नहीं, अमेरिकी टैरिफ़ लगाए जाने के कुछ ही घंटे बाद नवारो ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को विवादास्पद रूप से 'मोदी का युद्ध' कहा था.ट्रंप के सलाहकार ने लगाए ये आरोप
इससे पहले फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में भारत द्वारा रूसी तेल ख़रीद पर टिप्पणी करते हुए नवारो ने दावा किया थी कि फ़रवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण से पहले भारत का रूसी कच्चे तेल के साथ बहुत कम जुड़ाव था. उन्होंने कहा कि रूस के तेल रिफाइनर भारत की बड़ी कंपनियों से मिलकर काम कर रहे हैं. पुतिन भारत को सस्ते दाम पर तेल बेचते हैं, भारत उसे रिफाइन करके यूरोप, अफ्रीका और एशिया में महंगे दामों पर बेचता है और बड़ा मुनाफा कमाता है. उनका आरोप था कि भारत रूस के लिए धोबीघर बन गया है, जिससे यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा मिल रहा है.नवारो ने उठाए ये सवाल

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








