
'गलतियों को समझा और उन्हें सुधारा...', ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान के सवाल पर बोले CDS जनरल अनिल चौहान
AajTak
सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग सुरक्षा सम्मेलन के दौरान एक इंटरव्यू में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर खुलकर बात की. उन्होंने पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान ने चार राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराया.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष पर खुलकर बात की. उन्होंने सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान ने चार राफेल सहित छह भारतीय विमानों को मार गिराया.
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बमबारी की. इसके बाद पाकिस्तान और भारत के बीच खुलकर संघर्ष देखने को मिला. पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें कम से कम तीन राफेल विमान भी शामिल हैं.
अब जनरल चौहान ने माना कि शुरुआती दिन भारत को हवाई नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि उन्होंने संख्या नहीं बताई. ऑपरेशन सिंदूर में भारत को हुए नुकसान को लेकर पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'महत्वपूर्ण यह नहीं है कि नुकसान कितना हुआ, बल्कि यह है कि उसे क्यों गिराया गया, क्या गलतियां की गईं. यही महत्वपूर्ण है. संख्याएं महत्वपूर्ण नहीं हैं. और उसके बाद हमने क्या किया.'
इससे पहले, सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों को मार गिराए जाने के बारे में सवालों को टाल दिया था. एयर ऑपरेशन्स के महानिदेशक (DGAO) एयर मार्शल ए.के. भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि किसी भी युद्ध परिदृश्य में नुकसान होना एक हिस्सा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी भारतीय पायलट वापस आ गए हैं.
उन्होंने कहा था, 'हम एक युद्ध परिदृश्य में हैं और नुकसान इसका एक हिस्सा है. सवाल यह है कि क्या हमने अपना उद्देश्य हासिल कर लिया है? इसका जवाब एक दमदार हां है. इस समय, मैं उस (विमानों के नुकसान) पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि हम अभी भी युद्ध में हैं और विरोधी को बढ़त दे रहे हैं. हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं.'
रणनीति में बदलाव और गहरी घुसपैठ

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












