
गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने गया था युवक, बर्बाद हुआ हॉलिडे!
AajTak
छुट्टियां मनाने गए कपल का हॉलीडे इसलिए खराब हो गया क्योंकि लड़की ने अपने Boyfriend को चीट करते हुए पकड़ा. जिसके बाद उनके इस झगड़े को एक सैलानी ने वीडियो में कैद कर लिया.
अपने पार्टनर के साथ छुट्टियों में जाने का मन सभी को करता है, लेकिन Ibiza की सैर पर निकले एक कपल का हॉलीडे प्लान पूरी तरह से खराब हो गया. एक वाकये ने कपल के लिए छुट्टियां पूरी तरह से बेकार कर दी. ऐसा तब हुआ जब महिला ने अपने Boyfriend को उससे चीट करते हुए किसी दूसरी महिला के साथ पकड़ा.
कपल के स्पेन के Ibiza आइलैंड पर छुट्टियां मनाने गया था. इसी दौरान कपल में झगड़ा होने लगा. कपल के झगड़े को चेल्सी कार्वर ने कैमरे में कैद कर लिया और टिकटॉक पर शेयर कर दिया.
चेल्सी के इस वीडियो को Tiktok पर 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. जब कपल एक-दूसरे से लड़ रहे थे तब चेल्सी स्वीमिंग पूल के किनारे अपने समय का आनंद ले रही थीं. चेल्सी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जब आप इबिजा में चीट करते हुए पकड़े जाते हैं तो ऐसा होता है.'
वीडियो में लड़की अपने Boyfriend का सूटकेस लेकर जाते हुए दिखती हैं, जिसके बाद वह उसका सारा सामना स्वीमिंग पूल में फेंक देती हैं.
इसके बाद लड़की का Boyfriend लड़की को भद्दे शब्द कहता हुआ नजर आता है. चेल्सी ने बताया कि उन्हें यह वीडियो शूट करते हुए काफी हंसी आ रही थी. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लड़की ने पहले से ही बता दिया था कि वह ऐसा करने वाली है, तभी चेल्सी ने रिकॉर्डिंग की.
वहीं लड़के ने भी अपना पक्ष सामने रखा, उसने कहा कि वह रिलेशनशिप तोड़ चुके थे, लेकिन उनकी Ibiza की ट्रिप पहले से ही तय थी. उन्होंने चीट नहीं किया, क्योंकि वह दोनों पहले ही रिलेशनशिप को तोड़ चुके थे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










