
गर्मी की छुट्टियां और गेमिंग जोन में उमड़ी बच्चों की भीड़... राजकोट अग्निकांड में अब तक 27 की मौत, मौके पर पहुंचे CM पटेल
AajTak
गुजरात के राजकोट में शनिवार को TRP गेमिंग जोन में भीषण अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में 9 बच्चे भी शामिल हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस त्रासदी को लेकर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव मदद का ऐलान किया है.
गुजरात के राजकोट अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई है. रविवार को एक गेमिंग जोन में आग लगी और देखते ही देखते आग विकराल हो गई. गर्मी की छुट्टियां चल रही है, इसलिए वहां बच्चों की भीड़ ज्यादा थी. आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई और जबतक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तबतक कई लोग आग की चपेट में आ चुके थे. जिस गेमिंग जोन के पास फायर एनओसी नहीं था और ना ही फायर सेफ्टी के उपाय. खबर ये है कि कभी फायर एनओसी के लिए अप्लाई भी नहीं किया गया था.
आग लगने के बाद जो तस्वीरें और वीडियो घटनास्थल से आए वो दिल को चीर देने वाले थे. यहां बच्चे खेल रहे थे वहां धुएं का गुबार और लपटों का आतंक था. खेलते-खेलते बच्चे मौत के मुंह में समा गए . इस दर्दनाक हादसे ने कई मांओं की गोद सूनी कर दी, किसी का भाई छिन गया तो किसी के घर का चिराग उठती आग की लपटों में बुझ गया.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने जिस जगह आग लगी थी वहां पहुंचकर मौके का जायजा लिया और फिर अस्पताल में भर्ती घायल मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना. इस बीच राजकोट के सिविल अस्पताल में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जहां कल की आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है.
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि दुखद घटना के बाद एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उस व्यक्ति की तलाश करना हमारी जिम्मेदारी है. हम इसके लिए अधिकतम टीमें तैनात कर रहे हैं.. सांघवी ने यह भी बताया कि सभी अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें: राजकोट: छुट्टी वाला दिन, 99 रुपये वाली स्कीम, Exit का एक ही रास्ता... TRP गेमिंग जोन में आग से 27 मौतों की दर्दनाक कहानी!
प्लास्टिक में लपेटकर रखें गए थे फायर एक्सटिंग्विसर

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







