
गर्भवती को खाट पर पहुंचाया हॉस्पिटल, इलाज न मिलने पर महिला-नवजात की मौत
AajTak
झारखंड के गिरिडीह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलता हुआ और लाचार स्वास्थ्य सिस्टम को उजागर करता हुआ मामला सामने आया जहां उचित समय पर इलाज न मिल पाने के अभाव में एक आदिवासी महिला और उसके नवजात की मौत हो गई.
झारखंड के गिरिडीह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलता हुआ और लाचार स्वास्थ्य सिस्टम को उजागर करता हुआ मामला सामने आया जहां उचित समय पर इलाज न मिल पाने के अभाव में एक आदिवासी महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई. (गिरिडीह से सूरज सिन्हा की रिपोर्ट) गिरिडीह जिले की तिसरी प्रखंड के सुनील मरांडी की पत्नी सुरजी मरांडी को प्रसव पीड़ा हुई, लेकिन तिसरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमी के कारण सुरजी के परिजन उसे खाट पर सुला कर पैदल ही गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आए. यहां तो स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई मिली. जब सुरजी को अस्पताल लाया गया तो यहां एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था और इलाज के अभाव में अस्पताल के गेट के पास ही महिला व नवजात की मौत हो गई.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












