
गरीब देश 'आत्मनिर्भर भारत' की मदद कर रहे, PM सेंट्रल विस्टा का काम करा रहे, सामना में तंज
AajTak
शिवसेना के मुखपत्र सामना में कोरोना संकट को लेकर शनिवार को एक लेख लिखा गया है. इस लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए गए हैं. सामना में लिखा है कि दुनिया भारत को दया की नजर से देख रही है. छोटे-छोटे देशों ने भी आत्मनिर्भर हिंदुस्तान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है.
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए गए हैं. सामना में लिखा गया है कि कोरोना जिस तेजी से हिंदुस्तान में फैल रहा है, उससे पूरा विश्व संकट में आएगा, इसलिए हिंदुस्तान को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए देश ज्यादा से ज्यादा मदद करें, ऐसा यूनिसेफ ने कहा है. ये भी लिखा गया है कि इस तरह के संकट पाकिस्तान, रवांडा, कांगो जैसे देशों पर आता था, लेकिन आज राजनेताओं की गलत नीतियों के कारण ये समय खुद को आत्मनिर्भर कहलाने वाले हिंदुस्तान पर आया है. तंज कसते हुए ये भी लिखा गया है कि गरीब देश आत्मनिर्भर भारत की मदद कर रहे हैं, तब भी पीएम सेंट्रल विस्टा का काम रोकने को तैयार नहीं हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










