
गरीब को अचानक मिला 23 करोड़ का घर, 7 करोड़ कैश, लगा रोने!
AajTak
एक गरीब शख्स की रातोंरात किस्मत चमक गई. वो पत्नी-बेटी संग जान बचाकर दूसरे देश भागकर आया था. उसके पास ना तो अपना घर था और ना ही जीवनयापन के लिए जरूरी चीजें.
एक गरीब शख्स की रातोंरात किस्मत चमक गई. उसके पास ना तो अपना घर था और ना ही जीवनयापन के लिए जरूरी चीजें. वो पत्नी-बेटी संग जान बचाकर दूसरे देश भागकर आया था. लेकिन यहां उसकी किस्मत ऐसी बदली की उसकी आंखों में आंसू आ गए. दरअसल, उसे 23 करोड़ से अधिक रुपये का घर भी मिल गया और 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश भी उसके हाथ आ गया.
दरअसल, ये कहानी है ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक रिफ़्यूजी फैमिली की. ये फैमिली युद्ध ग्रस्त ईस्ट अफ्रीकी देश Burundi से किसी तरह जान बचाकर यहां आई थी. ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद एरिस्टाइड और उनकी पत्नी एस्तेर के सामने तमाम तरह की कठिनाइयां आईं. उनके साथ एक छोटी बेटी भी थी. तमाम मुसीबतों से लड़ते हुए कपल ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में हेल्थ सेक्टर में काम शुरू किया. लेकिन The Hospital Research Foundation Home Lottery का टिकट खरीदने के बाद उनकी किस्मत एकदम से बदल गई. क्योंकि कपल की लॉटरी गई और उन्होंने तीन मिलियन डॉलर (23 करोड़ से अधिक) कीमत का एक घर जीत लिया. ये घर समुद्र के किनारे स्थित है.
इसके साथ उन्होंने एक मिलियन डॉलर (7 करोड़ से अधिक) से अधिक का कैश प्राइज भी अपने नाम कर लिया. कपल 200,000 टिकट खरीदने वालों लोगों की लिस्ट में शामिल थे. लेकिन आखिर में इनाम उनको ही मिला.
एक घटना ने जिंदगी बदल दी
एस्तेर कहती हैं जीवनपायन के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता था. लेकिन इस एक घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी. इनाम में इतनी बड़ी रकम और आलीशान घर मिलने के बाद कपल रोने लगे.
कपल ने जीता 7 करोड़ रुपये कैश

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










