
गया: खेत में पेड़ से लटकी हुई मिली अज्ञात युवती की लाश, गांव में मची सनसनी
AajTak
बिहार के गया में एक अज्ञात युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली जिसे देखकर पूरे गांव में सनसनी मच गई. लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवती की हत्या हुई है या ये आत्महत्या है इसकी जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी.
बिहार के गया में एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना कोठी थाना क्षेत्र के रोंघा गांव की है जहां अज्ञात युवती का शव मिला है.
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
हालांकि आसपास के ग्रामीणों के अनुसार युवती की हत्या के बाद उसे पेड़ पर फंदे से लटका दिया. हालांकि अभी तक पुलिस हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है. जानकारी के अनुसार रोंघा गांव में कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक अज्ञात युवती का शव को पेड़ से झूलता हुआ देखा.
वहीं इस संबंध में कोठी थाना के एसआई सभापति चौधरी ने बताया कि अज्ञात युवती का शव रोंघा गांव स्थित सेलनाहा आहर से मिला है. मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि ये हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










