
गम-गुस्सा और आंसू के साथ विदा हुई अंकिता, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक आक्रोश
AajTak
अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. बेटी को आखिरी विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. अंकिता के पिता और भाई का कहना था कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनकी मांग पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में हत्या के मुकदमे की सुनवाई का आश्वासन दिया है.
फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के आश्वासन के बाद अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. अंकिता के पिता और भाई का कहना था कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनकी मांग पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में हत्या के मुकदमे की सुनवाई का भरोसा दिया है.
आज तक से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा "अंकिता के परिवार वाले अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए हैं. सरकार त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी. अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी".
'अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं' अंकिता की हत्या पर उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन का हो रहा है. उत्तराखंड में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को कई घंटों तक जाम रखा. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले.
मेरा बेटा काम से काम रखता है अंकिता हत्याकांड के मास्टरमाइंड पुलकित के पिता विनोद का कहना है कि पुलकित काफी वक्त से हमसे अलग रह रहा था. मुझ पर पद के दुरुपयोग का आरोप ना लगे इसलिए इस्तीफा भी दे दिया है. मैं चाहता हूं कि अंकिता के साथ ही पुलिस के साथ भी इंसाफ हो. विनोद का कहना है कि उनका बेटा अपने काम से काम रखता है.
साक्ष्य मिटाए जाने की चर्चा पर एएसपी का बयान रिजॉर्ट पर हुई कार्रवाई पर उठ रहे सवालों पर पौड़ी एएसपी शेखर सुयाल ने कहा "कई मीडिया रिपोर्ट में चल रहा है कि साक्ष्य मिटाए गए हैं. मैं बताना चाहता हूं कि मैं खुद 22 तारीख को रिजॉर्ट गया था. जहां हमने वीडियोग्राफी भी कराई थी. 23 तारीख की सुबह फॉरेंसिक टीम ने जांच की थी और साक्ष्यों को सुरक्षित किया था"
कड़े कानून बनने चाहिए उधर, अंकिता भंडारी की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ रावत ने कहा "यह घटना बहुत दुखद है. भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए ऐसे रिजॉर्ट्स के लिए कड़े कानून बनने चाहिए. बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनने चाहिए."

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



