
‘गदर 2’ vs ‘बॉर्डर 2’: 17 दिनों की कमाई में कौन है आगे? अपनी फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पा रहे सनी देओल
ABP News
Border 2 vs Gadar 2 Box Office: वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन सनी देओल अच्छी कमाई के बावजूद अपनी साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं.
सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ के तीसरे वीकेंड खत्म होने के साथ ही अपने लिए इतिहास रच दिया है. यह वॉर ड्रामा ‘गदर 2’ (2023) की ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस के बाद एक्टर के लिए 300 करोड़ रुपये कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को 6.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में 17 दिनों का कुल कलेक्शन 309.4 करोड़ रुपये नेट हो गया है.
हालांकि सनी देओल 17 दिन बाद भी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पा रही है. जानते हैं दोनों की कमाई में कितना अंतर है.
‘बॉर्डर 2’ के 17 दिनों का कितना है कलेक्शन? सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत धमाल मचा दिया. हालांकि पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी उतार चढ़ाव देखा गया. लेकिन इसने तीसरे वीकेंड पर रफ्तार में तेजी दिखाई. फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो बॉलीवुड हंगामा के आंकडों के मुताबिक फिल्म की 17 दिनों की कमाई टेबल में दिए आंकड़ों से समझे
बॉर्डर 2













