
गणेश पंडाल में दर्शन करने पहुंचीं नवनीत राणा... जमकर बजाया ढोल, Video
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती में गणेशोत्सव के मौके पर अमरावती की पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा का अलग ही अंदाज सामने आया. अष्टविनायक गणेश पंडाल में दर्शन के दौरान उन्होंने ताल मिलाते हुए जमकर ढोल बजाया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अमरावती में गणेशोत्सव के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा अपने अनोखे अंदाज में नजर आईं. वे अमरावती के नवसारी के जवाहर नगर स्थित अष्टविनायक गणेश पंडाल में दर्शन के लिए पहुंची थीं. पंडाल में उस समय पूजा-अर्चना और आरती हो रही थी. ढोल-ताशों की गूंज, जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया. नवनीत राणा खुद को रोक न सकीं और सीधे ढोल पथक के साथ शामिल हो गईं.
उन्होंने ढोल की थाप पर ताल और लय मिलाते हुए पूरे जोश के साथ ढोल बजाया. उनका यह अंदाज़ देख पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भी उत्साह से झूम उठे. कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ तालियां बजाईं और जयकारे लगाए.
यहां देखें Video
ढोल बजाती हुई नवनीत राणा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक है, जिसमें आम लोगों से लेकर नेता और कलाकार भी पूरी श्रद्धा से शामिल होते हैं. ऐसे अवसरों पर नेताओं का जनता के बीच आना-जाना आम है, लेकिन नवनीत राणा का ढोल बजाने वाला अनोखा अंदाज पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद नवनीत राणा को कोर्ट से नोटिस, असदुद्दीन ओवैसी को धमकी देने का आरोप
सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि नेताओं को जनता से ऐसे ही सीधे जुड़ना चाहिए. वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना था कि नवनीत राणा का यह अंदाज उन्हें अपनेपन का एहसास कराता है. गणेशोत्सव के इस खास मौके पर नवनीत राणा ने न सिर्फ गणराय के दर्शन किए, बल्कि ढोल भी बजाया, जिसने अमरावती के लोगों का दिल जीत लिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








