
गड्ढों वाले नेशनल हाइवे के लिए पैसा भरने को मजबूर लोग... टोल टैक्स के झोल का पूरा लेखा-जोखा
AajTak
आजतक ने पड़ताल की कि जिन सड़कों से सरकारों को हज़ारों करोड़ रुपये का टोल टैक्स मिलता है, उन सड़कों की मौजूदा स्थिति क्या है और इन सड़कों पर आखिर इतने गड्ढे क्यों है?
जब भी हम बड़े-बड़े हाइवेज पर चलते हैं तो हमें उसके लिए तय राशि देनी पड़ती है. जिसे कि टोल टैक्स के रूप में जाना जाता है. लेकिन कई बार सड़कों की हालत भी ऐसी नहीं होती कि जिनके लिए पैसे दिए जाएं. ऐसे में आजतक ने पड़ताल की कि जिन सड़कों से सरकारों को हज़ारों करोड़ रुपये का टोल टैक्स मिलता है, उन सड़कों की मौजूदा स्थिति क्या है और इन सड़कों पर आखिर इतने गड्ढे क्यों है? पिछले हफ्ते आजतक की टीम ने एक RTI की मदद से ये पता लगाया था कि गुरुग्राम को जयपुर से जोड़ने वाले जिस नेशनल हाइवे नंबर 48 का निर्माण लगभग 1900 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था, उससे सरकार को वर्ष 2009 से सितंबर 2023 के बीच 14 वर्षों में 8 हजार 349 करोड़ रुपये का टोल टैक्स मिल चुका है, जो इस हाइवे की लागत से चार गुना ज्यादा है.
सरकार का कहना है कि इन हाइवेज से उसे टोल टैक्स के रूप में जो पैसा मिलता है, वो पैसा इनकी देखभाल और मरम्मत के साथ देशभर में नए हाइवेज़ और सड़कें बनाने पर खर्च होता है. लेकिन आज हम आपको बताना चाहते हैं कि जिस नेशनल हाइवे नम्बर 48 से सरकार उसकी लागत से चार गुना ज्यादा टोल टैक्स वसूल चुकी है, वो हाइवे इस समय कितनी बुरी स्थिति में है. RTI के मुताबिक, ये हाइवे 6 लेन का है लेकिन हकीकत में ये हाइवे ज्यादातर जगहों पर सिर्फ चार लेन का रह गया है और इस चार लेन के हाइवे पर भी सैकड़ों गड्डे हैं.
मोटा टोल भरने के बाद भी घटिया सड़कों पर चलने को मजबूर लोग
इसके अलावा इसी हाइवे पर गुरुग्राम से जयपुर के रास्ते में कई जगहों पर डिवाइडर्स भी टूटे हुए हैं, जिससे यहां हर दिन औसतन 10 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. अकेले गुरुग्राम में वर्ष 2021 में 874 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 409 लोगों की मौतें हुई थीं और इनमें भी ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं इसी हाइवे पर हुई थी. इसके अलावा इस हाइवे पर कई नए पुल का भी निर्माण हो रहा है, जिनके कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लगता है और छह लेन के इस हाइवे पर गाड़ियों के चलने के लिए एक छोटी सी ही सड़क बचती है, जिसकी वजह से लोगों को टोल टैक्स देने के बाद भी काफी संघर्ष करना पड़ता है.
60 किमी के भीतर नहीं होना चाहिए कोई टोल प्लाजा
नियमों के तहत किसी भी हाइवे पर दो टोल प्लाज़ा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए. लेकिन वास्तविकता में इस नेशनल हाइवे पर 'मनोहरपुर और दौलतपुर' टोल प्लाज़ा के बीच 60 किलोमीटर से कम की दूरी है, जो नियमों के विरुद्ध है. ऐसे में हमारी इस रिपोर्ट से समझा जा सकता है कि जिस नेशनल हाइवे के लिए लोग हजारों करोड़ रुपये का टोल टैक्स दे रहे हैं, उसके बदले में उन्हें क्या मिल रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



