
गड्डियां ही गड्डियां: सिंपल से दिख रहे लड़के के बैग से निकला इतना Cash कि देखते रह गए पुलिसवाले!
AajTak
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर चेकिंग चल रही थी. तभी पुलिस की नजर एक साधारण से दिखने वाले युवक पर पड़ी. इस युवक के पास एक पिट्ठू बैग था. जो दिखने में काफी वजनी लग रहा था. शक होने पर पुलिस टीम ने इस युवक से पूछताछ शुरू की. पुलिस टीम ने जब इस युवक के पास मौजूद बैंक को खोला तो हैरान रह गए. पूरा बैग पांच पांच सौ के नोटों से भरा हुआ था.
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक युवक के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है. साधारण से दिखने वाले युवक के बैग से 36 लाख रुपए बरामद हुए हैं. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी युवक वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी भारी रकम को अपने साथ लेकर ट्रेन के माध्यम से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जा रहा था. जांच पड़ताल के दौरान इस युवक के पास इतनी भारी रकम से संबंधित किसी भी तरह का कागजात नहीं था. जीआरपी के डिप्टी एसपी के अनुसार जब्त की गई यह राशि हवाला के माध्यम से ज्वेलरी बिजनेसमैन की तरफ से वाराणसी से हावड़ा भेजी जा रही थी.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और चुनाव को देखते हुए तमाम पुलिस फोर्स और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. चुनाव के मद्देनजर सिविल पुलिस के साथ-साथ रेलवे की पुलिस अलर्ट है. इसी क्रम मे दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी आरपीएफ और जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चला रही है.
इसी दौरान सोमवार की रात आरपीएफ और जीआरपी की टीम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी उनकी नजर एक साधारण से दिखने वाले युवक पर पड़ी. इस युवक के पास एक पिट्ठू बैग था. जो दिखने में काफी वजनी लग रहा था. शक होने पर पुलिस टीम ने इस युवक से पूछताछ शुरू की. पुलिस टीम ने जब इस युवक के पास मौजूद बैंक को खोला तो हैरान रह गए. पूरा बैग पांच पांच सौ के नोटों से भरा हुआ था.
पुलिस टीम इस युवक को पकड़कर जीआरपी थाने लाई. पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह वाराणसी का रहने वाला है और 36 लाख रुपयों से भरे इस बैग को लेकर वाराणसी से हावड़ा जा रहा था. पुलिस की मानें तो बरामद की गई यह रकम किसी ज्वेलरी व्यापारी की है. जो हवाला के माध्यम से इस धनराशि को वाराणसी से हावड़ा भेज रहा था.
फिलहाल पुलिस द्वारा इस युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है. साथ ही पुलिस ने आयकर विभाग और इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी टीम को भी इस संबंध में सूचना दे दी है.
पुलिस के अनुसार, कैश के साथ पकड़ा गया युवक महज एक कैरियर है जो कुछ हजार रुपयों के लिए इस रकम को बनारस से कोलकाता पहुंचाने जा रहा था. पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि यह धनराशि वास्तव में किसकी है और हावड़ा में किस व्यापारी के यहां भेजी जा रही थी?

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










