
गए थे ग्रीन कार्ड बनवाने और हो गए गिरफ्तार... US में वीजा ओवरस्टे करने वालों पर कड़ा एक्शन
AajTak
अमेरिका के USCIS दफ्तरों में ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान वीजा ओवरस्टे करने वालों की गिरफ्तारी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें सैन डिएगो में अमेरिकी नागरिकों के जीवनसाथी भी शामिल हैं. इमिग्रेशन वकीलों के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान ICE मौके पर ही ऐसे लोगों को हिरासत में ले रही है जिनका कानूनी स्टेटस खत्म हो चुका है, भले ही उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो.
अमेरिका के USCIS दफ्तरों में ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान लोगों को हिरासत में लेने के मामले सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो में अमेरिकी नागरिकों के जीवनसाथियों को भी इंटरव्यू के समय गिरफ्तार किया गया है. एक इमिग्रेशन वकील ने दावा किया कि उनका क्लाइंट ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के लिए आया था, लेकिन उसे हथकड़ी लगाकर हिरासत में ले लिया गया.
वीजा ओवरस्टे करने वालों की गिरफ्तारी
इमिग्रेशन वकील समन नासेरी ने कहा कि फेडरल एजेंसियों ने अब इंटरव्यू के दौरान वीजा अवधि से ज्यादा समय तक रुके लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है. कुछ दंपतियों और उनके वकीलों ने The New York Times को बताया कि उन्होंने स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड पाने के लिए जरूरी सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया था. नासेरी ने CBS8 से कहा, 'ICE और USCIS ने ऐसा सिस्टम लागू कर दिया है जिसमें इंटरव्यू के दौरान अगर कोई व्यक्ति वीजा अवधि से ज्यादा समय तक रुका हुआ पाया गया, तो ICE वहीं गिरफ्तार कर लेती है.'
उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते ही उनके पांच क्लाइंट्स को ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान हिरासत में लिया गया. उन्होंने कहा कि उनके किसी भी क्लाइंट का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही कभी किसी मामले में गिरफ्तारी हुई है. सभी लोग कानूनी तरीके से अमेरिका आए थे, लेकिन वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रुके रहे थे. ये सभी अमेरिकी नागरिकों से शादीशुदा थे और सामान्य प्रक्रिया के तहत ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे थे.
'इंटरव्यू में जरूर जाएं लेकिन सतर्क रहें'
एक अन्य वकील हबीब हसबिनी ने भी ऐसे ही मामलों की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को पहला मामला सामने आया. इसके बाद चार और लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उसी USCIS ऑफिस से गिरफ्तार हुए लोगों के कई फोन आ रहे हैं. हसबिनी के मुताबिक फिलहाल ये गिरफ्तारियां केवल सैन डिएगो के USCIS ऑफिस तक ही सीमित लग रही हैं. उन्होंने सलाह दी कि जिन लोगों का ग्रीन कार्ड इंटरव्यू शेड्यूल है, वे इंटरव्यू में जरूर जाएं, लेकिन साथ ही संभावित हिरासत को लेकर सतर्क और मानसिक रूप से तैयार भी रहना चाहिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









