
'गंदी गालियां दीं, मारने के लिए चप्पल उठाया...रोते हुए मां-बाप का घर छोड़ आई', लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का नया पोस्ट
AajTak
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी, संजय यादव और रमीज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने तीनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उन्हें गंदी गालियां दीं, मारने के लिए चप्पल उठाया. उन्होंने कहा कि इसके बाद वह रोते हुए मां-बाप का घर छोड़ आईं.'
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार प्रमुख होकर अपनी आवाज उठा रही हैं. अब उन्होंने नया पोस्ट कर संजय यादव और रमीज पर 'गंदी गालियां दीं, मारने के लिए चप्पल उठाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने रोते हुए मां-बाप का घर छोड़ आईं.
वहीं, कल (15 नवंबर) को अचानक परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था. साथ ही रोहिणी ने इन सभी लोगों पर अपना मायका छोड़वाने का भी आरोप लगाया है.
'मुझे जलील किया गया...'
रोहिणी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट कर सबको स्तब्ध कर दिया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया... गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी...
'मेरा मायका छुड़वाया'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










