
गंगा-यमुना उफान पर, कई गांव जलमग्न, लोग पलायन को मजबूर... यूपी से राजस्थान तक बाढ़ से हालात गंभीर
AajTak
उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे गांवों में जल भराव हो गया है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग अपने घरबार छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं.
उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है. गांवों में पानी घुस गया है और सड़कों पर जलभराव हो गया है. कई लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करना पड़ रहा है. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. आइए देखते हैं भरतपुर (राजस्थान), ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड), कानपुर (उत्तर प्रदेश), प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट.उधम सिंह नगर: रेबड़ा नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ से बाजपुर क्षेत्र प्रभावित उधम सिंह नगर की कई प्रमुख नदियां, जिनमें रेबड़ा भी शामिल है, सामान्य जलस्तर से ऊपर बह रही हैं. इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बाजपुर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और नैनीताल जाने वाला मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है.
बच्चे की मौत, बचाव कार्य जारी बारिश के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. पुलिस, SDRF और स्वयंसेवकों की टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हुई हैं. अस्थायी शिविरों और भोजन की भी व्यवस्था की गई है.
चुनौतियों से जूझता प्रशासन, सतर्क रहने की अपील लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर की वजह से राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं. प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है. साथ ही नुकसान का आकलन कर दीर्घकालिक योजनाएं बनाने की जरूरत बताई गई है.
कानपुर: टूटी सड़क में धान रोपकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
कानपुर के रामगोपाल चौराहे से आनंद साउथ सिटी तक की सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है. बरसात में इसमें पानी भर जाता है और आए दिन लोग गिरते हैं. शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.
सपा पार्षद ने सड़क में धान रोपकर जताया विरोध टूटी सड़क और जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी के पार्षद अर्पित ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क में धान रोपकर विरोध जताया. कुछ दिन पहले एक लड़की गिर गई थी और उसके पिता ने पानी में लेटकर विरोध किया था.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






