
गंगटोक में दूध के टैंकर ने भीड़ को रौंदा, 3 लोगों की मौत और 16 घायल
AajTak
गंगटोक में दूध से भरे टैंकर ने भीड़ को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 16 लोग घायल हो गए. डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत "गंभीर" है. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि वह रानीपूल में हुई दुर्घटना से बहुत दुखी हैं. उन्होंने इस दुखद हादसे में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में दूध से भरे टैंकर ने भीड़ को कुचल दिया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि गंगटोक जिले के रानीपूल में एक तेज रफ्तार दूध टैंकर भीड़ में घुस गया जिससे तीन लोगों की जान चली गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 11 किलोमीटर दूर मेला मैदान रानीपूल में शाम करीब 7.30 बजे टोम्बोला खेलने के लिए भीड़ जमा हुई थी, तभी तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उन्हें कुचल दिया.
उन्होंने बताया कि टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को सेंट्रल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि घायलों में से पांच की हालत "गंभीर" है. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि वह रानीपूल में हुई दुर्घटना से बहुत दुखी हैं. उन्होंने इस दुखद हादसे में मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.
उन्होंने कहा. 'हम इस कठिन समय के दौरान हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मेरी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं, और मैं ईमानदारी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
सीएम ने कहा, मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इसमें अपनी जान गंवाई है." मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'यह दुखद घटना है और मैं दिवंगत आत्माओं की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








