
खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार KIA Seltos कार, एयरबैग खुलने से भी नहीं बची ड्राइवर की जान
AajTak
Bhopal के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार KIA Seltos सेल्टोस कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी. इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे में कार के एयरबैग खुलने के बावजूद ड्राइवर की जान नहीं बच सकी.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. रविवार रात वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार KIA सेल्टोस कार खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हैरानी की बात यह है कि हादसे में कार के एयरबैग खुलने के बावजूद चालक की जान नहीं बच सकी.
चश्मदीदों ने बताया कि भीषण टक्कर के बाद कार में सवार युवक देर तक अंदर फंसा रहा. राहगीरों की ओर से सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस पहुंची.
एंबुलेंस को भी बुलाया गया और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. देखें Video:-
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










