
खौफ में पाकिस्तान! आनन-फानन में बुलाया गया संसद का आपात सत्र, राष्ट्रपति जरदारी ने आधी रात को जारी किया नोटिस
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बुरी तरह घबराया हुआ है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे संसद (नेशनल असेंबली) का विशेष सत्र बुलाया है.
जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे संसद (नेशनल असेंबली) का आपात सत्र बुलाया है.
पाकिस्तान की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की बैठक आहूत की है.'
क्या होगा विशेष सत्र में?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सत्र में मुख्य रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करने के भारत के हालिया फैसले पर विशेष जोर दिया जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार भारत की कार्रवाई के जवाब में नेशनल असेंबली की कार्यवाही के दौरान एक “कड़ी निंदा” प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: 'भारत ने हमला किया या सिंधु नदी का पानी रोका तो परमाणु हथियारों से देंगे जवाब', पाकिस्तानी राजदूत की गीदड़भभकी
पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











