
खौफ के वो 14 घंटे... ग्वालियर में किडनैप, मुरैना में बरामदगी, शिवाय के अपहरण से छूटने तक की पूरी कहानी
AajTak
MP News: सुबह का वक्त था, मां अपने 6 साल के बेटे को स्कूल बस स्टॉप तक छोड़ने जा रही थी. अचानक बाइक से दो बदमाश आए, मिर्च पाउडर फेंका और मासूम को झपटकर फरार हो गए. ग्वालियर में इस अपहरण से हड़कंप मच गया, परिवार सदमे में था, पुलिस अलर्ट हुई. 14 घंटे बाद राहत की खबर आई- बच्चा मुरैना के एक गांव में सुरक्षित मिल गया. अपहरणकर्ता अभी फरार हैं.
MP News: सुबह का वक्त था, ग्वालियर के मुरार इलाके में एक मां अपने 6 साल के बेटे को स्कूल बस तक छोड़ने जा रही थी. सड़क पर हल्की चहल-पहल थी, तभी अचानक दो बाइक सवार आए और महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उन्होंने बच्चे को जबरदस्ती उठाया और फरार हो गए. महिला दर्द से चिल्लाती रही, लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक अपहरणकर्ता गायब हो चुके थे.
यह खबर पूरे शहर में फैल गई. बच्चे के पिता शुगर व्यापारी राहुल गुप्ता घटना के बारे में जानने के बाद बेहाल थे. पुलिस को सूचना दी गई. इलाके की दुकानें बंद हो गईं, और पूरा ग्वालियर सहम गया. पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए शहर भर में नाकाबंदी की और आरोपियों पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया.
यहां देखें Video
घंटों तक सस्पेंस बना रहा कि क्या अपहरण फिरौती के लिए हुआ? किसी ने कॉल नहीं किया था, न ही कोई दुश्मनी थी. परिवार बेबस था, हर बीतता मिनट भारी पड़ रहा था, लेकिन 14 घंटे बाद देर रात राहत भरी खबर आई- बच्चा सुरक्षित मिल गया. वह मुरैना जिले के एक गांव में मिला.
क्या है पूरी कहानी?
दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार की सुबह स्कूल जाते समय 6 साल के एक बच्चे शिवाय गुप्ता को बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया. ग्वालियर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई टीमों को अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगाया. देर रात मुरैना के एक गांव में बच्चा सुरक्षित मिल गया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









