
'खेलों की भूमि में बदला देवभूमि', 38वें नेशनल गेम्स के समापन समारोह में बोले गृह मंत्री अमित शाह
AajTak
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने खेलों के प्रति सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अब खेलों की भूमि में बदल गया है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन हुआ. शहर के गोलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने टॉप 3 टीमों महाराष्ट्र, हरियाणा और सर्विसेज को सम्मानित किया. इस दौरान भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन का ऐलान किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चारों धामों के देवताओं को नमन करते हुए कहा,'मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर जिले में खेल के बुनियादी ढांचे को सफलतापूर्वक विकसित किया है. धामी के नेतृत्व में राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर उत्तराखंड 25वें नंबर से सातवें स्थान पर पहुंच गया. यहां के विजयी एथलीट्स ने देवभूमि को खेलों की भूमि में बदल दिया है.' गृह मंत्री ने उत्तराखंड के सभी विजयी एथलीट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
देशभर में उत्तराखंड की सराहना: शाह
उत्तराखंड की आयोजन समिति और खेल संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने कहा,'राष्ट्रीय खेलों के लिए बेहतरीन व्यवस्था करने वाले उत्तराखंड की देशभर में सराहना हुई है. भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सफलतापूर्वक आयोजन किया. खेलों में हार-जीत गौण है, असली संदेश जीत का जज्बा और हार के बाद भी धैर्य बनाए रखना है.' शाह ने उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, जो इस बार पदक नहीं जीत पाए.
'भारत की सफलता की उम्मीदें बढ़ीं'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









