
खेलते हुए लिफ्ट के दरवाजे में फंसा 4 साल का मासूम, खून से लथपथ मिला शव
AajTak
मेहंदीपट्नम में एक चार साल के मासूम बच्चे की दुखद मौत से सनसनी मच गई. यहां की आसिफ नगर कॉलोनी के मुख्ताबा अपार्टमेंट में एक दुखद घटना घटी, जहां लिफ्ट में फंसने से चार साल के बच्चे सुरेन्द्र की मौत हो गई.
हैदराबाद के मेहंदीपट्नम में एक चार साल के मासूम बच्चे की दुखद मौत से सनसनी मच गई. यहां की आसिफ नगर कॉलोनी के मुख्ताबा अपार्टमेंट में एक दुखद घटना घटी, जहां लिफ्ट में फंसने से चार साल के बच्चे सुरेन्द्र की मौत हो गई.
सुरेन्द्र अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले शाम बहादुर का बेटा था. घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई, जब सुरेन्द्र खेलते समय लिफ्ट के दरवाजों के बीच फंस गया.
करीब 10 मिनट बाद बच्चे के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसे लिफ्ट के दरवाजों के बीच फंसा हुआ खून से लथपथ बेहोश पाया. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी. नेपाल से आजीविका की तलाश में पलायन करने वाले शोकाकुल माता-पिता अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद गम में डूब चुके हैं और परिवार में चीख पुकार मच गई है.
बता दें कि आज के बिल्डिंग सोसाइटी सिस्टम में लिफ्ट से जुड़े हादसे आम होते जा रहे हैं. छोटे मोटे हादसे तो रोजाना ही देखने को मिलते हैं. कुछ माह पहले नोएडा के गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू में एक बड़ी घटना होते-होते बच गई. यहां लिफ्ट में स्कूल के बच्चों, महिलाओं सहित 10 लोग सवार थे. लिफ्ट अचानक तीसरी मंजिल पर आकर अटक गई. शिकायत के लगभग 30 मिनट के बाद मेंटेनेंस विभाग के स्टाफ पहुंचे और लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला. इसके अलावा लिफ्ट गिरने के भी कई मामले सामने आते हैं जिसमें मौतें भी देखी गई हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







