
खेतों में काम कर रही जर्मन लड़की, भारतीय लड़के से की शादी
AajTak
राजस्थान के अर्जुन ने समुद्र किनारे जूली को बिकिनी में देखा और प्यार कर बैठे. तब अर्जुन ने खुद अपनी तरफ से बातचीत की शुरुआत की थी. अब कपल ने शादी कर ली है और इंडिया में ही रह रहे हैं. जूली भारत के माहौल में काफी घुल मिल गई हैं और खेतों में भी काम करती हैं.
राजस्थान के अर्जुन ने जर्मनी की जूली से शादी की है. यह कपल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. यूट्यूब चैनल पर कपल व्लॉग शेयर करता है. जूली भारत के देसी अंदाज में घुलमिल गई हैं. वह खेतों में भी काम करती हैं. लोगों को जूली का देसी अंदाज काफी पसंद आती है. तो आखिर जूली को अर्जुन से प्यार कैसे हुआ? इसके बारे में भी कपल ने खुलासा किया है.
अर्जुन ने बताया कि 2018 में जूली से उनकी मुलाकात हुई थी. तब वो काम के सिलसिले में दुबई गए थे, जबकि जूली वहां फोटोशूट के लिए आई थीं. समुद्र किनारे जूली को बिकिनी में देखते ही अर्जुन उन्हें दिल बैठे थे. तब जूली स्विमिंग कर रही थीं. अर्जुन ने खुद अपनी तरफ से बातचीत की शुरुआत की थी.
अर्जुन के मुताबिक, उन्होंने जूली से उनकी अच्छी तैराकी को लेकर सवाल पूछा था. फिर जूली की खूबसूरती की तारीफ की और सीधे उनका नंबर मांग लिया. हालांकि, उस वक्त जूली ने अजनबी को नंबर देने से इनकार कर दिया था. मगर उन्होंने अर्जुन का नंबर ले लिया.
दो दिन बाद जब जूली ने मैसेज किया तो अर्जुन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दोनों मिले और अर्जुन ने जूली को दुबई की सैर कराई. उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और जूली महीने भर तक के लिए दुबई में रुक गईं. जबकि वो सिर्फ दो हफ्ते के लिए यहां आई थीं. जर्मनी जाने के बाद भी उनके बीच बातें होती रहीं.
इसके बाद जूली इंडिया आईं और यहीं की होकर रह गईं. साल 2020 में अर्जुन ने जूली को प्रपोज किया और इसके अगले साल उन्होंने शादी कर ली. तब से जूली इंडिया में ही रह रही हैं. अब वो हिंदी भी अच्छे से बोलने लगी हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











