
खेती से लेकर हाथियों की सेफ्टी तक, AI से रोज नए स्किल्स सीख रहे यहां के स्टूडेंट्स
AajTak
ओडिशा में सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (CUTM) स्टूडेंट्स को स्किल्स समझाने पर ज्यादा फोकस कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में लड़ाई ना सिर्फ नौकरियों को बचाने की होगी बल्कि नए हुनर, स्किल्स और हुनरमंद की पूछ भी ज्यादा होगी. इस उतार-चढ़ाव में वही बचेगा और आगे बढ़ेगा जिसके पास स्किल्स होंगे, जो समय के साथ बदलेगा.
डिजिटल की दुनिया में AI ने नए आयाम खोल दिए हैं. एक तरफ जहां इंटरनेट इको-सिस्टम में क्रांति आ गई है, बड़े मुश्किल काम आसान हो गए हैं तो वहीं पारंपरिक नौकरियों के लिए खतरे की घंटी बज गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में लड़ाई ना सिर्फ नौकरियों को बचाने की होगी बल्कि नए हुनर, स्किल्स और हुनरमंद की पूछ भी ज्यादा होगी. इस उतार-चढ़ाव में वही बचेगा और आगे बढ़ेगा जिसके पास स्किल्स होंगे, जो समय के साथ बदलेगा. इसी तर्ज पर पारंपरिक पढ़ाई और डिग्री से आगे जाकर ओडिशा में सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (CUTM) स्टूडेंट्स को स्किल्स समझाने पर ज्यादा फोकस कर रही है.
एपीकल्चर से लेकर, ह्यूमन लर्निंग में माहिर
यूनिवर्सिटी के भुवनेश्वर कैंपस में बातचीत के दौरान फाउंडर और प्रेसिडेंट प्रो. मुक्तिकांत मिश्रा ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ डिग्री देना नहीं है. हमारा जोर स्टूडेंट्स को स्किल्स सिखाने पर होता है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि स्किल्स से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म पर हम नई तकनीकी के जरिए पढ़ाई करा रहे हैं ताकि लोग आत्मनिर्भर बनें. कैंपस के पॉलिनेटर्स पैराडाइज में पॉलिनेशन के जरिए स्टूडेंट्स खूब प्रयोग करते हैं. यहां मधुमक्खी पालन से लेकर पेड़-पौधे, पंक्षियों, जानवरों में क्रास-बीड के जरिए नई प्रजाति के नस्ल पैदा की जा रही है. एग्जाम से ज्यादा फोकस ह्यूमन लर्निंग पर है. उन्होंने कहा- सेंचुरियन का पहला और सबसे बड़ा कैंपस परलाखेमुंडी में है जो कभी नक्सलवादी इलाका था. वहां हमने आदिवासी स्टूडेंट्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स लेकर आए और आज कई ग्रुप सफलता से अपनी इंडस्ट्री चला रहे हैं. किसानी से लेकर कपड़ा उद्योग, वेस्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर जैसे इंडस्ट्री और मार्केट डिमांड वाले कोर्स पर हमारा फोकस ज्यादा है. हम इकोसिस्टम बेस्ड एजुकेशन चाहते हैं जो कि आपको आत्मनिर्भर बनाए. यहां स्टूडेंट्स डीआरडीओ, इसरो से मिले प्रोजेक्ट्स में शामिल होते हैं.
AI के नए बदलाव पर फोकस

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












