
खेती के लिए बैंक से लिया कर्ज, नहीं चुका पाया कंटेस्टेंट, क्या जीतेगा 7 करोड़?
AajTak
प्रोमो में विश्वास कहते नजर आ रहे हैं कि वो खेती-बाड़ी करते हैं. और पिछले काफी समय से खेती उनका साथ नहीं दे रही है. बारिश न होने के कारण उनकी खेती सारी खराब हो रही है. खेती को बचाने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया.
अमिताभ बच्चन का गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है. इसमें आने वाले हर कंटेस्टेंट की कहानी ऐसी ही कि आपका दिल पिघल जाए. इस बार आने वाले एपिसोड में महाराष्ट्र पिंपलगांव से विश्वास तुलसीराम डाके हॉट सीट पर बैठे नजर आने वाले हैं. चैनल ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें विश्वास डाके अपनी जिंदगी की उस कहानी को बयां करते नजर आ रहे हैं जो आपका दिल छू लेगी.
विश्वास का क्या पूरा होगा सपना? प्रोमो में विश्वास कहते नजर आ रहे हैं कि वो खेती-बाड़ी करते हैं. और पिछले काफी समय से खेती उनका साथ नहीं दे रही है. बारिश न होने के कारण उनकी खेती सारी खराब हो रही है. खेती को बचाने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया. तंगी इतनी आ गई कि वो आजतक बैंक से लिया लोन चुका नहीं पा रहे हैं. बैंक का लोन चुकाने के लिए वो केबीसी के मंच तक आए हैं. और हॉट सीट तक पहुंच पाने का उनका सपना पूरा हुआ है.
अमिताभ बच्चन भई विश्वास डाके को हिम्मत देते हुए कहते हैं कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप यहां से ढेर सारी धनराशि जीतकर लेकर जाए और जो बैंक से आफने लोन लिया हुआ है, उसे आप चुका पाएं. विश्वास डाके के साथ उनकी पत्नी शो में आईं. जब विश्वास, अमिताभ बच्चन को ये सब बता रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे. वो काफी इमोशनल हो रही थीं. देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर विश्वास इस गेम से कितनी धनराशि जीतकर लेकर जाते हैं.
बता दें कि इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन है, जिसे अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब शाहरुख खान ने सीजन होस्ट किया था, वरना गेम शो को होस्ट करने की बागडोर अमिताभ बच्चन ने संभाल रखी है. ये गेम शो हर साल आता है और नई कहानियां और किस्सों को लेकर आता है. अमिताभ बच्चन भी इस शो को होस्ट करने को लेकर हर साल बेहद एक्साइटेड नजर आते हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











