
'खूब बच रहे पेट्रोल के पैसे', ये है दुनिया की सबसे अनोखी कार!
AajTak
दुनिया की सबसे छोटी कार को चलानेवाले एक शख्स ने कहा है कि उसकी कार की वजह से लोग उसका मजाक उड़ाते हैं. इस कार की टॉप स्पीड 37 km/h है और इसकी कीमत 84 लाख रुपए है.
दुनिया की सबसे छोटी कार. Peel P50. इसकी लंबाई सिर्फ 134 सेंटीमीटर (4.3 फीट) है. इसकी पेट्रोल टंकी सिर्फ 5 लीटर की है. कार के एक मालिक का कहना है कि छोटी कार की वजह से लोग उसका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उसे इस कार से खूब बचत होती है.
कार के मालिक का नाम एलेक्स ऑर्चिन है. वो 31 साल के हैं. वो अपने रोजाना के काम के लिए ब्रिटेन के ससेक्स शहर में इसी कार का इस्तेमाल करते हैं. उनकी कार ब्लू कलर की है.
कार का मजाक उड़ाने वाले लोगों को एलेक्स ऑर्चिन जवाब देते हैं कि उनकी कार सबसे किफायती है. कार तकरीबन 42 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है.
कार की लंबाई 134 CM, चौड़ाई 98 CM और उंचाई 100 CM है. इसमें 3 पहिए हैं. इसका निर्माण ब्रिटेन की Peel Engineering Company करती है. इसमें 4.5 horsepower engine लगा है. कार का निर्माण 1962 से 1965 तक हुआ था. बाद में 2010 में इसका निर्माण फिर से शुरू किया गया.
इस वन सीटर कार में एक सुटकेस भी रखने की जगह नहीं है. इसकी वजह से एलेक्स को स्टीयरिंग के एक तरफ ही अपने पैर को एडजस्ट करना पड़ता है. वह कहते हैं- टॉप गियर शो में उन्होंने जेरेमी क्लार्कसन को ये कार चलाते देखा था. जिसके बाद उन्हें ये कार बहुत पसंद आई.
कार की टॉप स्पीड 37 km/h है

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











