
खूबसूरत मॉडल जो दुनिया के सबसे खूंखार ड्रग माफिया को दिल दे बैठी
AajTak
दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड वाकीन गुजमैन उर्फ एल चापो की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एमा कोरोनेल एसपुरो को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है और वे पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं. एमा को वर्जीनिया के एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया और उस पर आरोप है कि उन्होंने कोकीन, हेरोइन जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई कराई है.
दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड वाकीन गुजमैन उर्फ एल चापो की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एमा कोरोनेल एसपुरो को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है और वे पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं. एमा को वर्जीनिया के एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया और उस पर आरोप है कि उन्होंने कोकीन, हेरोइन जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई कराई है. इसके अलावा वे अपने ड्रग लॉर्ड के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रही हैं. 31 साल की एमा के पास अमेरिकन और मेक्सिको की सिटिजनशिप है. एमा पर ड्रग्स सप्लाई के अलावा आरोप है कि उन्होंने साल 2015 में अपने पति को जेल से रिहा कराने की साजिश रची थी. एमा के पिता साल 2017 में ड्रग ट्रैफिकिंग के चलते जेल जा चुके हैं. उनका बचपन मेक्सिको में डुरांगों के पहाड़ों में बीता. एमा की एल चापो से साल 2007 में मुलाकात हुई थी. उसी साल एमा के 18 साल होने पर दोनों ने शादी रचा ली थी. एमा की दो जुड़वां लड़कियां हैं. शादी के बाद गुजमेन ने अपनी ज्यादातर जिंदगी जेल में या ऐशो-आराम में बिताई है. लॉस एजेंलेस टाइम्स के साथ बातचीत में एमा ने गुज़मेन के साथ पहली मुलाकात पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि उसके बोलने के अंदाज, उसका मेरा ख्याल रखने का अंदाज मुझे पसंद आया था.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










