
खून से लाल मोकामा की मिट्टी, अनंत सिंह पर हत्या का इल्जाम... 'छोटे सरकार' की कुंडली में कितने क्राइम?
AajTak
बिहार की राजनीति में जब भी 'बाहुबली' की बात होती है, तो अनंत सिंह का नाम खुद-ब-खुद सामने आ जाता है. मोकामा की मिट्टी एक बार फिर उसी 'छोटे सरकार' के नाम पर लाल हो गई है. जनसुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद एक बार फिर उनका चर्चा में आ गया है. इस बार उनकी सियासी डगर मुश्किल दिख रही है.
बिहार में एक बार फिर चुनावी हिंसा की वजह से खौफ का माहौल बन गया है. इस बार मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलार चंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनको पहले पैर में गोली मारी गई, फिर गाड़ी चढ़ाकर रौंद दिया गया. इस कत्ल का इल्जाम 'छोटे सरकार' कहे जाने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह पर लगा है. उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
दुलार चंद यादव का नाम मोकामा की सियासी जमीन पर नया नहीं था. कभी इलाके में दहशत का दूसरा नाम माने जाने वाले दुलार चंद जनसुराज के नेता बन गए थे. यह उनके लिए जानलेवा साबित हुआ. 30 अक्टूबर को बसावन चक इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि अनंत सिंह के लोगों ने काफिले पर हमला किया. दुलार चंद को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.
दुलारचंद के पोते रविरंजन ने दावा किया है, ''गोली अनंत सिंह ने खुद मारी. पैर पर गाड़ी चढ़ाई.'' जनसुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थन में प्रचार करने वाले इस समर्थक की मौत ने पूरे बिहार की सियासत को हिला दिया है. जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने इसे आरजेडी प्रत्याशी सूरजभान सिंह की साजिश करार दिया. लेकिन अब अनंत की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है.
पटना (ग्रामीण) के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया, ''हमें पता चला है कि दुलार चंद यादव को पहले पैर में गोली मारी गई, फिर गाड़ी से कुचल दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ज्या जानकारी मिलेगी.'' पटना जिला प्रशासन ने भी बयान जारी किया कि दुलार चंद यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. लेकिन इसके बावजूद हत्या की जांच पूरी सख्ती से की जा रही है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है.
बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का जलवा कोई नया नहीं है. लेकिन जब बात अनंत सिंह की आती है, तो कहानी ही अलग हो जाती है. 'छोटे सरकार' और 'मोकामा का डॉन', ये नाम ही कभी लोगों के रोंगटे खड़े कर देते थे. कहते हैं कि एक वक्त ऐसा था जब मोकामा में कानून नहीं, बल्कि अनंत सिंह का फरमान चलता था. हैट और चश्मा पहनने का शौक, अजगर पालने का जुनून और जनता के बीच रॉबिनहुड जैसी छवि.
ये सब उस बाहुबली की पहचान थी, जिसके घर से एके-47 और बम बरामद हो चुके हैं. अनंत सिंह पर कत्ल, फिरौती, डकैती, अपहरण और रेप जैसे संगीन केस दर्ज हैं. लेकिन बावजूद इसके, उनका रसूख कभी कम नहीं हुआ. पटना से करीब 40 मिनट दूर बाढ़ का इलाका, जहां राजपूत और भूमिहार जातियों की खूनी जंग का लंबा इतिहास रहा है. इसी इलाके के लदमा गांव में जन्मे अनंत सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










