
खूंखार हुई म्यांमार की सेना, विरोध-प्रदर्शन करने पर एक दिन में 91 लोगों को मार डाला
AajTak
म्यांमार के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पिछले महीने के सैन्य तख्तापलट के बाद से आज सबसे ज्यादा 91 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय ऑनलाइन समाचार वेबसाइट म्यांमार नाउ ने शाम को सूचना दी कि मृत्यु का आंकड़ा 91 तक पहुंच गया. यह संख्या बीते 14 मार्च को एक दिन में हुई कुल मौत से भी ज्यादा है. उस दिन 74 से 90 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई थी.
म्यांमार में सेना के तख्तापलट के खिलाफ अब लोग सड़कों पर हैं और खुलकर सेना के शासन का विरोध कर रहे हैं. सेना लगातार लोगों के विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही जिसमें अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. तख्तापलट के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर म्यांमार की सेना ने गोलीबारी की जिसमें 91 लोग मारे गए. म्यांमार के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पिछले महीने के सैन्य तख्तापलट के बाद से आज सबसे ज्यादा 91 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय ऑनलाइन समाचार वेबसाइट म्यांमार नाउ ने शाम को सूचना दी कि मृत्यु का आंकड़ा 91 तक पहुंच गया. यह संख्या बीते 14 मार्च को एक दिन में हुई कुल मौत से भी ज्यादा है. उस दिन 74 से 90 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई थी. तख्तापलट के बाद से विरोध प्रदर्शनों के लिए शनिवार का दिन सबसे बुरा रहा. म्यांमार में वार्षिक सशस्त्र सेना दिवस के मौके पर लोगों ने बड़ी संख्या में तख्तापलट का विरोध करने सड़कों पर उतरे थे. सेना ने इन्हें रोकने के लिए गोली चलाई जिसमें बच्चों सहित दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई. 1 फरवरी को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को यंगून, मांडले और अन्य शहरों की सड़कों पर सैन्य चेतावनी दी गई थी जिसके बाद भी विरोध प्रदर्शन पर उन्हें "सिर और पीठ में" गोली मार दी गई.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












