
खुशियों की झूठी तस्वीर... झूम-झूमकर नाच रही कातिल मुस्कान, सौरभ के साथ का वो आखिरी वीडियो, बेटी भी थी साथ
AajTak
मुस्कान और सौरभ के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को पीहू के बर्थडे पर दोनों ने डांस किया था. लोगों का कहना है कि यह वीडियो मुस्कान की चालाकी और शातिरपने का सबूत है. वह पति की हत्या की पूरी योजना पहले बना चुकी थी, लेकिन खुद को एक आदर्श पत्नी दिखाने के लिए सौरभ के साथ ऐसे झूम रही है जैसे उससे कितना प्यार करती हो.
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कातिल मुस्कान अपनी बेटी पीहू और पति सौरभ के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है. 28 फरवरी को पीहू का जन्मदिन था और माना जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन का हो. वीडियो में मुस्कान अपने पति और बेटी के साथ एक रेस्टोरेंट में मस्ती से डांस कर रही है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये कब का है, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वैसे लोगों का कहना है कि यह वीडियो मुस्कान की चालाकी और शातिरपने का सबूत है. वह अपने पति की हत्या की पूरी योजना पहले से बना चुकी थी, लेकिन दुनिया के सामने खुद को एक आदर्श पत्नी दिखाने के लिए उसने ऐसा उसके साथ ऐसे झूम रही है जैसे उससे कितना प्यार करती हो.
साजिश जो महीनों पहले रची गई थी
मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश महीनों पहले ही रच ली थी. पति की हत्या से पहले, वह उसे प्यार का झूठा एहसास कराती रही, ताकि किसी को भी उसके इरादों पर शक न हो. 4 मार्च की रात मुस्कान ने अपने पति सौरभ को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया. जब वह बेहोश हो गया, तो उसने साहिल को बुलाया. दोनों ने मिलकर पहले सौरभ के सीने पर चाकू से वार किया और फिर उसका गला रेत दिया.
हत्या के बाद भी बेशर्मी की हद पार
हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे. अगले दिन, उन्होंने बाजार से एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम, सीमेंट और रेत खरीदा. शव को ड्रम में डालकर सीमेंट और रेत से भर दिया और घर में ही छिपा दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










