
खुशखबरी! Amazon ने लॉन्च किया सस्ता Prime Video प्लान, काफी कम है कीमत
AajTak
Amazon ने Prime Video का मोबाइल प्लान लॉन्च कर दिया है. कंपनी का ये प्लान काफी ज्यादा सस्ता है. हालांकि, ये लिमिटेशन के साथ आता है. लेकिन, प्राइम वीडियो के कंटेंट को देखने के लिए ऐमेजॉम का ये प्लान लिया जा सकता है. इसकी कीमत 600 रुपये से कम रखी गई है. जानिए दूसरी डिटेल्स.
पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Amazon ने Prime Video का सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Amazon Prime Video Mobile Edition पेश किया है. इसकी कीमत 599 रुपये प्रति साल रखी गई है. इसके बारे कंपनी ने आज जानकारी दी है.
इस प्लान से यूजर को केवल एक ही डिवाइस पर लेटेस्ट मूवी, ऐमेजॉन ओरिजिनल्स, लाइव क्रिकेट और दूसरी चीजों का एक्सेस मिलेगा. ये मोबाइल-ओनली प्लान है. Prime Video को के मोबाइल प्लान को पिछले साल कंपनी ने एयरटेल के साथ मिल कर पेश किया था.
इस प्लान को एयरटेल यूजर्स को कई प्लान्स के साथ फ्री में दिया जाता था. अब कंपनी ने इसे सभी के लिए पेश कर दिया है. कंपनी ने बताया कि पिछले 6 साल में भारत में प्राइम वीडियो में काफी तेजी देखने को मिली है.
प्राइम वीडियो ऐप या वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं सब्सक्राइब
नए प्लान को प्राइम वीडियो ऐप या वेबसाइट के जरिए सब्सक्राइब किया जा सकता है. कंपनी ने बताया कि देश के 99 परसेंट पिन कोड्स पर प्राइम वीडियो को एक्सेस किया जा रहा है. प्राइम वीडियो के कंटेंट सभी भारतीयों के लिए एक्सिसेबल है.
आपको बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने भी अपना सस्ता ऐड-सपोर्टेड वाला प्लान लोगों के लिए उपलब्ध करवाया गया है. हालांकि, भारत में अभी इसको जारी नहीं किया गया है. इसकी वजह है कंपनी पहले से मोबाइल डिवाइस के लिए सस्ता प्लान उपलब्ध करवाती है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









