
खुद जंग के मैदान में उतरे इस देश के राष्ट्रपति, कर दी गई हत्या
AajTak
सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर उनके निधन की घोषणा मंगलवार को की है. राष्ट्रीय टीवी के मुताबिक विद्रोहियों के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में सेना का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रपति इदरिस बुरी तरह से घायल हो गए थे.
अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इतनो की हत्या कर दी गई है. तीन दशकों से अधिक समय तक चाड के राष्ट्रपति रहे इदरिस डेबी की हत्या उस समय की गई जब वे खुद जंग के मैदान में उतर पड़े. Photo: Getty Images समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चाड की सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर उनके निधन की घोषणा मंगलवार को की है. राष्ट्रीय टीवी के मुताबिक विद्रोहियों के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में सेना का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रपति इदरिस बुरी तरह से घायल हो गए थे, इसके बाद उनका निधन हो गया. Photo: Getty Images
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











