
खुद को सैकड़ों बार हथौड़े से पीटता है, खरोंच भी नहीं आती, लोग बुलाते हैं 'Ironman'
AajTak
हाल में एक शख्स खूब चर्चाओं में है जो खुद को लगातार हथौड़े से मारता है और उसे खरोंच तक नहीं आती. दरअसल यह शख्स पहले एक मुक्केबाज था जिसने खास कारणों से ये काम छोड़ दिया.
दुनिया में अजब- गजब लोगों की कमी नहीं. हाल में क्यूबा के हवाना शहर में एक आदमी खूब चर्चाओं में है. वह अपनी कलाइयों, कोहनियों और बांहों पर हथौड़े से ऐसे पीटता है मानो कोई रूई का गद्दा हो. उसे देखकर लोग भीड़ जमा कर लेते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं.
शरीर पर खरोंच भी नहीं आती
जो बात भीड़ को और भी हैरान करती है वो यह है कि इतने सब करने पर शख्स के शरीर पर मानो एक खरोंच भी नहीं आती. क्यूबा के इस "आयरनमैन" लिनो टॉमसेन ने कहा कि वह उनकी इच्छा है कि वह अगले माइक टायसन बनें. खुद पर हथौड़े से लाखों वार करने के साथ ही वह एक पेशेवर मुक्केबाज बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे और मुक्केबाजी के लिए ही कैरेबियाई द्वीप से मैक्सिको सिटी में रहने लगे.
मुक्केबाजी के 27 मैच नॉकआउट से जीते
हवाना में रॉयटर्स के साथ एक साक्षात्कार में हट्टे-कट्टे टॉमसेन ने याद करते हुए कहा, "मैंने 27 मैच नॉकआउट से जीते थे, लेकिन मैंने संन्यास ले लिया क्योंकि उनमें से आखिरी में मैंने सामने वाले की खोपड़ी तोड़ दी और वह तुरंत मर गया."
'सारी कमाई उसे दे दी जिसे...'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












