
'खुद को बेकसूर बताने वालों के सारे दावे आज कोर्ट से खारिज...', केजरीवाल पर अमित शाह ने साधा निशाना
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी और ईडी की गिरफ्तारी को सही करार दिया है. इसको लेकर असम में चुनावी प्रचार के दौरान अमित शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कांग्रेस पर भी पलटवार किया.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम में चुनावी रैली की. इस दौरान आजतक से बातचीत करते हुए अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर आए हाईकोर्ट के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग दावे कर रहे थे कि हमें फंसाया जा रहा है, उन दावों को आज कोर्ट ने खारिज कर दिया. कोर्ट के पास इनके खिलाफ सबूत भी हैं. वो खुद और इनकी पार्टी दोनों भ्रष्टाचार में सम्मलित है.
दरअसल, मंगलवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी और ईडी की गिरफ्तारी को सही करार दिया. इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी के पास पर्याप्त सबूत थे दिल्ली सीएम को गिरफ्तार करने के लिए. साथ ही सबूतों से गोवा चुनाव में मनी ट्रेल का पता चलता है.
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर मुद्दे पर देश विरोधी स्टैंड ले रहे रहे हैं. वो कह रहे हैं धारा 370 नहीं हटनी चाहिए. राम मंदिर नहीं बनना चाहिए. CAA नहीं होना चाहिए. UCC नहीं बनना चाहिए. हर मुद्दे पर देश विरोधी स्टैंड ले रही है कांग्रेस. उनके नेता कहते हैं कि देश को उत्तर भारत और दक्षिण भारत में बांट देना चाहिए. जो लोग देश बांटने की बात कहते हैं, वो देश कैसे चला सकते हैं. हमने 10 साल काम किया है, उसको देखते हुए लोग मोदी सरकार को चुनेंगे.
नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर: गृह मंत्री
नॉर्थ ईस्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पूरे नॉर्थ ईस्ट के अंदर 10 से ज्यादा समझौते हमने किए हैं. 9000 से ज्यादा उग्रवादियों ने सरेंडर किया है. इसके चलते ही हजारों लोग रोड पर (शाह की रैली में) हमारे साथ हैं. यही बताता है कि फ्री एंड फेयर इलेक्शन हो रहा है, आतंकवाद का कोई भय नहीं रहा है. पूरा नॉर्थ ईस्ट असम समेत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
इससे पहले उन्होंने असम में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "1962 के चीनी हमले के दौरान नेहरू ने असम और अरुणाचल प्रदेश को 'बाय-बाय' कहा था. इन राज्यों के लोग इसे कभी नहीं भूल सकते, लेकिन अब, चीन हमारी जमीन का एक इंच भी अतिक्रमण नहीं कर सका. यहां तक कि डोकलाम में भी हमने उन्हें पीछे धकेल दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










