
'खाली स्टेडियम में दी गई ट्रॉफी...', भारत से World Cup छीनने के बाद क्यों भड़का ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द संडे मॉर्निंग हेरल्ड' ने भारत पर जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस को एक बहादुर और निर्णायक लीडर बताया है. वहीं, 'द क्रॉनिकल' ने लिखा है कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह चोट बहुत ज्यादा है. क्योंकि मेजबान भारतीय टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट की जीत के साथ 1.4 अरब भारतीयों के दिल तोड़ दिए.
India vs Australia World Cup 2023 Final: ICC विश्व कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड की 137 रन की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया के 241 रन के लक्ष्य को 6 विकेट रहते हासिल कर लिया. विश्व कप 2023 में भारत अभी तक अजेय था.
इस विश्व कप में अभी तक अजेय रहे भारत पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर तारीफ हो रही है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय खिलाड़ियों और दर्शकों के रवैये को लेकर टिप्पणी की है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने लिखा है कि पैट कमिंस और उनकी टीम को इस बड़ी जीत का अहसास नहीं हुआ होगा. क्योंकि एक लाख 30 हजार से ज्यादा क्षमता वाले स्टेडियम में जब कमिंस को ट्रॉफी सौंपी गई. उस वक्त पूरा स्टेडियम खाली था.
भारत ने लीग मैचों में लगातार 9 जीत और नॉक आउट मुकाबले यानी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में एंट्री की थी. इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया समेत पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को धूल चटाई थी. लेकिन टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने से चूक गई.
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में क्या छपा?
'द क्रॉनिकल' ने भारत पर जीत को लेकर हैडिंग दी है- विश्व कप के फाइनल में खेल भावना नहीं दिखाने पर भारतीयों की आलोचना.
वेबसाइट ने आगे लिखा है, "क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारतीयों ने खेल भावना नहीं दिखाई, जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है. ऑस्ट्रेलिया को जब विश्व कप ट्रॉफी दी जा रही थी उस वक्त भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को झुठलाया नहीं जा सकता है. भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह चोट बहुत ज्यादा थी. क्योंकि मेजबान भारतीय टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट की जीत के साथ 1.4 अरब भारतीयों के दिल तोड़ दिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










