
खालिस्तानियों ने अमेरिका में हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे, भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
AajTak
कनाडा के बाद अब अमेरिका में भी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया के नेवार्क में खालिस्तानियों ने स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं. भारत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
विदेशों में खालिस्तानियों की भारत-विरोधी गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. कनाडा के बाद अब अमेरिका में भी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया के नेवार्क में खालिस्तानियों ने स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं.
खालिस्तानियों की इस हरकत पर सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के कांसुलेट जनरल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "कैलिफोर्निया के नेवार्क में SMVS श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने की हम कड़ी निंदा करते हैं. इस घटना से भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. हमने इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों से तुरंत जांच और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए दबाव डाला है.
We strongly condemn the defacing of SMVS Shri Swaminarayan Mandir at Newark, California with anti-India graffiti. This incident has hurt the sentiments of the Indian community. We have pressed for quick investigation and prompt action against the vandals by the US authorities in…
भिंडरावाले का भी लिखा नाम
इससे पहले अमेरिका के हिंदू-अमेरिकिन फाउंडेशन ने घटना की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि खालिस्तानियों ने कैलिफोर्निया के नेवार्क स्थित स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था को निशाना बनाया है. फाउंडेशन का कहना है कि पुलिस से शिकायत में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि इस घटना की जांच हेट क्राइम से जोड़कर हो.
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई तस्वीरें में देखा जा सकता है कि स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था की दीवारों पर भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ घृणित नारे लिखे गए हैं. दीवार पर खालिस्तानी आतंकवादियों का सरगना कहे जाने वाला जनरैल सिंह भिंडरावाले का भी नाम लिखा है. ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत जरनैल सिंह भिंडरावाले को मौत के घाट उतारा गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











