
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
ABP News
Iran Israel US War: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर बहस छिड़ गई है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर लाल झंडा फहराया है.
अमेरिका और इजरायल के हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है. इस बीच ईरान का जामकरान मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है, जो धार्मिक और राजनीतिक तौर काफी अहम माना जाता है. ईरान ने इस मस्जिद के गुंबद पर लाल झंडा फहराया है. खामेनेई की मौत के बाद न्याय और प्रतिशोध के प्रतीक के रूप में यह झंडा फहराया गया. शिया परंपरा में इसे शहादत और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.
जामकरान मस्जिद लाल झंडे का मतलब
जामकरान मस्जिद के ऊपर लगा यह लाल झंडा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई के समर्थकों के बीच बढ़ते गुस्से और बदला लेने की भावना को दर्शाता है. तेहरान में हुई एयरस्ट्राइक में खामेनेई की मौत हो गई. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ सैन्य दबाव है या ईरान में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत.
अमेरिकी ने UN में अपनी कार्रवाई के सही ठहराया













