
खामेनेई का करीबी जिसने ईरान में थोपा हिजाब, उसकी बेटी ने शादी में पहनी ऐसी ड्रेस... मच गया हंगामा
AajTak
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के करीबी अली शमखानी की बेटी फातिमा की वेडिंग का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह स्ट्रैपलेस गाउन में दिख रही हैं. सख्त हिजाब कानूनों वाले देश में इस पश्चिमी शैली की शादी ने बवाल मचा दिया है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी की बेटी फातिमा की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह स्ट्रैपलेस वेडिंग गाउन पहने दिख रही हैं. यह शादी पिछले साल हुई थी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वेस्टर्न स्टाइल वाली इस ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी ने अपने सख्त हिजाब कानूनों के लिए जाने जाने वाले ईरान में सत्ताधीशों के पाखंड को उजागर किया है.
वीडियो में 70 वर्षीय शमखानी अपनी बेटी को तेहरान के लग्जरी एस्पिनास पैलेस होटल में वेडिंग स्टेज तक ले जाते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में ब्राइड फातिमा लो नेकलाइन वाले स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहनकर वेडिंग हॉल में एंट्री करती दिख रही हैं, जहां जोरदार तालियों से उनका स्वागत होता है. इवेंट में म्यूजिक भी गूंज रहा है और कई महिलाएं बिना हिजाब के दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें: 'अच्छा है, ऐसे ही सपने देखते रहो...', US के ईरान के परमाणु केंद्रों को बमबारी से उड़ाने के दावे को खामेनेई ने किया खारिज
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ईरान के एंटी-हिजाब एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया यूजर्स इस इस्लामिक गणराज्य के राजनीतिज्ञों और उनके करीबी अधिकारियों के 'डबल स्टैंडर्ड' की तीखी आलोचना कर रहे हैं. अली शमखानी, जो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के लंबे समय से करीबी सहयोगी और सैन्य कमांडर हैं, खुद हिजाब और पब्लिक एथिक्स पॉलिसी के सख्त समर्थक माने जाते हैं.
उन्होंने 2013 से 2023 तक सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के सेक्रेटरी के रूप में काम किया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी नीतियों के लिए जिम्मेदार सर्वोच्च निकाय है. एसएनएससी ने 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद ईरान में भड़के हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ क्रूर कार्रवाई की थी. 22 वर्षीय अमिनी को तेहरान में अपने परिवार के साथ बाहर होने के दौरान हिजाब नियमों का कथित उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था, और उनकी पुलिस हिरासत में टॉर्चर से मौत हो गई थी.
अमिनी की मौत के बाद पूरे ईरान में बड़े पैमाने पर हिजाब विरोध प्रदर्शन हुए थे, जो महीनों तक चले थे. ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार, इन प्रदर्शनों में 68 बच्चों सहित 500 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी और दर्जनों सुरक्षा बल भी शामिल थे. अली शमखानी की बेटी की शादी का वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान महिलाओं द्वारा ड्रेस कोड के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए 80,000 नैतिकता पुलिस अधिकारियों को तैनात करने की योजना बना रहा है. इस कारण तेहरान में रोष फैल गया है और वर्तमान शासन पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.







