
खाना खाते वक्त चम्मच भी निगल गई महिला, डॉक्टर्स ने बिना सर्जरी ऐसे निकाला
AajTak
दही खाते समय एक महिला गलती से 17 सेंटीमीटर का चम्मच निगल लिया. उसने इस घटना को पति से छिपाने की कोशिश की, लेकिन जब तकलीफ बढ़ती गई तब इसका खुलासा किया. डॉक्टरों ने उसके पेट से बिना सर्जरी के चम्मच को सफलतापूर्वक निकाल लिया है.
एक महिला दही खाते समय गलती से 17 सेंटीमीटर लंबा चम्मच निगल गई. ऐसा तब हुआ जब उसका कुत्ता खाते वक्त अचानक से उसकी गोद में कूद गया. महिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी हैरान रह गए कि आखिर इतनी बड़ी चीज महिला ने निगली कैसे? महिला ने बताया कि एक सेकंड के अंदर चम्मच को निगलने या दम घुटने के बीच का चुनाव करना पड़ा. फिर मुझे लगा कि चम्मच धीरे-धीरे पेट में जा रहा है.
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल्जियम के रुमस्ट की रहने वाली 28 साल की रेमी एमेलिंकक्स नाम की महिला ने बताया कि वह सोफे पर दही लेकर बैठी थी, तभी अचानक उसका फुर्तीला हंगेरियन विजस्ला कुत्ता, मार्ली, उस पर कूद पड़ा. रेमी ने कहा कि मैंने चम्मच अपने मुंह में रख लिया ताकि मेरे हाथ खाली रहें.तभी मार्ली ने मुझ पर छलांग लगा दी. मैं इतना चौंक गई कि मैंने अपना सिर पीछे की ओर झटक दिया, और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, चम्मच मेरे गले में फंस गया था. मैं घबराने लगी.
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करने वाली रेमी ने शुरुआत में चम्मच को हाथ से हटाने की कोशिश की. उन्होंने बताया सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि या तो निगलना था या दम घुटना था. जब उनका बॉयफ्रेंड काम से घर आया, तब उन्हें उसे बताने में बहुत शर्म आ रही थी, इसलिए उन्होंने ऐसा दिखाया जैसे कुछ हुआ ही नहीं है.
यह भी पढ़ें: दर्द होने पर अस्पताल गया शख्स, डॉक्टर ने पेट में ऐसा कुछ देखा कि तुरंत खाली करवानी पड़ी बिल्डिंग!
फिर खाना खाने के बाद ही मुझे एहसास हुआ कि मामला वास्तव में काफी गंभीर था. मेरे पेट में 17 सेंटीमीटर का चम्मच था. तभी मुझे लगा यह कितना खतरनाक हो सकता है. जब वह अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी हैरान रह गए. उसे बताया कि चम्मच इतना बड़ा है कि वह स्वाभाविक रूप से बाहर नहीं निकल सकता.महिला को गैस्ट्रोस्कोपी होने तक इंतजार करना पड़ा.
करवट लेने पर पेट के अंदर महसूस होता था चम्मच रेमी ने कहा कि वह रात बहुत मुश्किल थी, मुझे चम्मच हिलता हुआ महसूस हो रहा था, कभी-कभी तो पसलियों के बीच भी महसूस होता था. यह सचमुच बहुत डरावना था. मुझे पेट फूला हुआ और मतली महसूस हो रही थी, और मैं बिना अजीब महसूस किए कुछ भी नहीं खा सकती थी. सोना मुश्किल था क्योंकि हर करवट मुझे पेट में चम्मच होने का एहसास दिलाती थी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










